अन्ना हजारे बोले- देश में लोकतंत्र खतरे में, मोदी सरकार से जताई नाराजगी
Recommended Video

नई दिल्लीः समाजसेवी अन्ना हजारे नाराज हैं। रविवार को बोलते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को धन से सत्ता एवं सत्ता से धन कमाने वाली पार्टी करार दिया। अन्ना का कहना था कि देश की जनता जागरूक नहीं है और देश का लोकतंत्र लगातार खतरे में है।

मोदी सरकार पर बोलते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक बिना चर्चा के पास हो रहे हैं। बिना चर्चा के विधेयक पास होना देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है।
अपनी आगे की योजना के बारे में अन्ना ने कहा कि वो किसानों एवं जवानों की लड़ाई के लिए मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन शुरू करेंगे। भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हुए अन्ना ने कहा कि एक तरफ तो मोदी सरकार भ्रष्टाचार दूर करने की बात करते है तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों व नेताओं के लिए कानून कमजोर किए जा रहे हैं।
अन्ना का कहना था कि जनता के दवाब में चार साल पहले लोकपाल सहित सात कानून पास हुए।
अन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार जिस दिशा में आगे बढ़ रही है उससे लोकतंत्र की बजाय हुकुमतंत्र को बढ़ाया मिलेगा। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार के खाने व दिखाने के दांत अलग-अलग हैं।
पाकिस्तान के बारे में बोलते हुए अन्ना हजारे का कहना था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का कोई समाधान नहीं है। पाकिस्तान के साथ आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, 65 की उम्र में बुशरा मेनका के साथ जिंदगी की नई शुरूआत












Click it and Unblock the Notifications