Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल से तल्‍ख अन्‍ना ने कहा किरण बेदी लड़ सकती हैं चुनाव

Anna Hazare gives Kiran Bedi his blessings to contest elections
नई दिल्‍ली। टीम अन्‍ना की सदस्‍य किरण बेदी द्वारा भाजपा का समर्थन करने पर अन्‍ना हजारे का कहना है कि अगर वह भाजपा में शामिल होना चाहती हैं तो उन्‍हें इससे कोई दिक्‍कत नहीं होगी। इकनॉमिक टाइम्‍स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अन्‍ना ने किरण द्वारा भाजपा का समर्थन करने पर सहमति जताई है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि बेदी ने कहा था कि वह देश को एक मजबूत नेतृत्‍व देने के लिए नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगी और लोकसभा चुनाव में वह भाजपा को ही वोट करेंगी। इस तरह की भी खबरें आयी थी कि किरण बेदी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

अन्‍ना ने कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन अगर उनकी टीम के सदस्‍य किसी दल से जुड़ना चाहते हैं तो वह इसके लिए स्‍वतंत्र हैं। हालांकि बेदी ने खुद ही इन बातों से इनकार किया है कि वह लोकसभा चुनाव में नहीं उतरना चाहती हैं। बेदी द्वारा भाजपा का समर्थन करने की बात पर पार्टी नेता सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी का कहना है कि बेदी और जनरल वी के सिंह को पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा उन्‍हें आमंत्रित करे।

अन्‍ना हजारे द्वारा किरण बेदी को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के कारणों पर कयास लगाये जा रहे हैं कि अन्‍ना, अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी बनाये जाने से नाराज हैं, अत: वह किरण के भाजपा में शामिल होने की खबरों से नाराज नहीं हैं।

विश्‍लेषक यह भी कहते हैं कि अन्‍ना इस बात से दुखी हैं कि केजरीवाल ने उनका राजनीतिक इस्‍तेमाल कर दिल्‍ली की गद्दी तक का सफर तय किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+