Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अन्ना हजारे ने 7 दिन बाद तोड़ा अनशन, CM देवेंद्र फडणवीस ने पिलाया पानी

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 7 दिन से अनशन पर बैठे समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपना अनशन तोड़ दिया है। अन्ना हजारे ने ये अनशन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद तोड़ा। अन्ना हजारे किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि सरकार ने अन्ना हजारे को उनकी मांगों को पूरी किए जाने का आश्वासन दिया है।

अन्ना हजारे ने तोड़ा अनशन, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने तुड़वाया

इससे पहले रामलीला मैदान पर अनशन पर बैठे अन्ना हजारे से मुलाकात करने सरकार की तरफ से कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने अन्ना हजारे को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया जिसके बाद अन्ना अनशन तोड़ने को राजी हो गए। कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पानी पिलाकर अन्ना का अनशन तुड़वाया।

अनशन तोड़ने के बाद अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को पूरी किए जाने का आश्वासन दिया है इसलिए मैं अपना अनशन तोड़ दिया है। लेकिन अगर सरकार ने 6 महीने के अंदर हमारी मांगें पूरी नहीं की तो मैं दोबारा अनशन करूंगा। बता दें कि अन्ना हजारे बीते 23 मार्च से रामलीला मैदान पर अनशन पर बैठे थे। इस दौरान अन्ना का वजन 5 किलो कम हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+