'मोनोकनी' में दिखा अंकिता लोखंडे का हॉट लुक, शिमला में बॉयफ्रेंड को Kiss कर कहा- हैप्पी वैलेंटाइन डे

मुंबई। वैलेंटाइन डे के मौके पर कई कपल्स अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए देश के अलग-अलग डेस्टिनेशन पर पहुंचे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अंक‍िता लोखंडे ने भी वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए कुछ अलग ही प्लान किया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ श‍िमला में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन्हीं में से एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें अंकिता ब्लैक मोनोकनी में नजर आ रही हैं।

वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने बॉयफ्रेंड संग शिमला पहुंची अंकिता

वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने बॉयफ्रेंड संग शिमला पहुंची अंकिता

एक्ट्रेस अंक‍िता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शिमला में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने पहुंची हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं, जहां वह शिमला के अलग-अलग स्पॉट पर घूमती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक शॉर्ट वीडियो में अंकिता ब्लैक मोनोकनी में दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने अपने होटल में शूट किया है।

पहली बार मोनोकनी में दिखीं अंकिता लोखंडे

पहली बार मोनोकनी में दिखीं अंकिता लोखंडे

इसके अलावा अंकिता ने होटल के स्वीमिंग पूल में भी नहाते हुए अपना शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता पूल में वॉक करती दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरे शॉर्ट वीडियो में वह बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग होटल में लंच इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब अंकिता लोखंडे को मोनोकनी में देखा गया है, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं।

विक्की जैन भी शिमला रवाना

विक्की जैन भी शिमला रवाना

हालांकि अंकिता लोखंडे अपने प्रोफेशनल काम के सिलसिले या किसी पर्सनल काम से शिमला पहुंची है, इसका खुलासा अभी नहीं किया है लेकिन वैलेंटाइन डे का मौका है तो उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन भी शिमला रवाना हो गए थे। शिमला में अंकिता और विक्की के एक साथ देखे जाने के बाद ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह खास तौर पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने ही शिमला पहुंचे होंगे। एक शॉर्ट वीडियो में अंकिता, विक्की को किस करते भी नजर आईं।

लंबे समय से विक्की को डेट कर रहीं अंकिता

लंबे समय से विक्की को डेट कर रहीं अंकिता

आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लंबे समय से विक्की को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आवाज उठाते हुए इंसाफ की मांग की थी इस दौरान विक्की ने भी उनका बहुत सपोर्ट किया था। अंकिता ने विक्की के सपोर्ट पर अपना आभार भी व्यक्त किया था।

यह भी पढ़ें: पीली साड़ी में अंकिता ने 'धक-धक' गीत पर लगाए ठुमके लेकिन बिगड़ गए लोग, जानिए क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+