Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक से लौटी अंजू से बात कर पिघला पति अरविंद 'दिल', पहले देते थे जेल भेजने की धमकी, अब बोले- 'मैं क्या करू...'

Anju Nasrullah News: अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू भारत लौट आई है। अंजू वापस लौटने के हफ्तेभर बाद अब अपनी बड़ी बेटी से मिली हैं। बेटी के साथ-साथ अंजू ने अपने पहले पति अरविंद से भी फोन पर बात की है। अंजू और अरविंद के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है। जिसके बाद अंजू के पहले पति का दिल पिघल गया है।

अंजू से बात करने के बाद अरविंद अंजू के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की बात भी कही है। पहले तो अरविंद कहा करते थे कि वो अंजू को जेल भिजवाकर रहेंगे। उन्होंने अंजू को खिलाफ राजस्थान के भिवाड़ी के फूलबाग थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। जिसे अब वापस लेने की बात कही है।

Anju Nasrullah News

अरविंद ने कहा- अब मैं क्या करूं...

अरविंद का कहना है कि, 'अब मैं क्या करूं, मेरा फैसला अब बच्चों पर निर्भर है। मेरे बच्चे जो फैसला लेंगे, उसपर मैं सोचूंगा।' वहीं अंजू ने कहा है कि, मेरी बेटी, मुझे समझती है'

अंजू ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां भी साझा की हैं। अपने अनुभवों के बारे में बोलते हुए अंजू ने कहा कि, 'पाकिस्तान में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और अपने जैसे ही किसी व्यक्ति को नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं।'

इस साल जुलाई में अंजू अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई और बाद में अपना वीजा बढ़वाने के कारण वहीं रुक गई। टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में अंजू ने साफ किया कि नसरुल्लाह के साथ कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हालाँकि, वहां लोगों में भारत के प्रति दीवानगी थी और वे पीएम मोदी के बारे में उत्सुक थे और कई सवाल पूछते रहे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानियों का मानना है कि देश को विकास और समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्हें भी मोदी जैसे नेता की जरूरत है।

अंजू अब आगे क्या करेगी?

यह पूछे जाने पर कि क्या नसरुल्लाह उनके बच्चों को स्वीकार करेंगे? अंजू ने कहा कि यह बाद में तय किया जाएगा। अंजू ने इस बात पर भी चर्चा की है कि वीजा मुद्दे के कारण नसरुल्लाह को भारत आने में कुछ समय लगेगा। अंजू ने कहा कि वह दुबई में बसना चाहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+