दो बच्चों को छोड़ पाकिस्तान गई अंजू, पिता बोले- वो हमारे लिए मर गई, प्रार्थना करता हूं वहीं मर जाए

प्रेम की तलाश में भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने के परिवार वालों ने अंजू को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल अंजू ने पाकिस्तान के अपने फेसबुक फ्रैंड से शादी करने के लिए भारत छोड़ पाक पहुंच गई।

अपनी बेटी की इस हरकत से नाराज पिता का कहना है कि वह हमारे लिए मर चुकी है। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस जोकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बौना गांव में रहते हैं, उन्होंने कहा कि उसने अपने दो बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया।

anju

गया प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से अंजू अपने बच्चों और पति को छोड़कर भाग गई, उसने अपने बच्चों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा। अगर वह यही करना चाहती थी तो उसे पहले अपने पति को तलाक देना चाहिए था। अब वह हमारे लिए मर चुकी है।

Recommended Video

    दो बच्चों को छोड़ पाकिस्तान गई अंजू, पिता बोले- वो हमारे लिए मर गई, प्रार्थना करता हूं वहीं मर जाए

    जब पिता से पूछा गया कि क्या अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है इसपर गया प्रसाद ने कहा मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। आखिर उसके पति और बच्चों का क्या होगा, उसकी 13 साल की लड़की है और 5 साल का लड़का है। इन सभी लोगों का उसने भविष्य बर्बाद कर दिया।

    अंजू के पिता का कहना है कि इन बच्चों का कौन खयाल रखा, हमे उनका खयाल रखना होगा। यही नहीं गया प्रसाद ने कहा कि हम सरकार से अंजू को वापस लाने की भी अपील नहीं करेंगे। मैं प्रार्थना करूंगा कि वह वहीं मर जाए। गया प्रसाद ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उसे पासपोर्ट कैसे मिला, कब उसे वीजा मिला।

    दरअसल जिस जगह पर अंजू रहती थी वहां पास में ही टेकनपुर में बीएसएफ की बड़ी यूनिट है, लिहाजा अंजू पर इस बात का भी शक जताया जा रहा है कि वह शायद खुफिया मिशन में भी शामिल हो सकती है। लेकिन अंजू के पिता का कहना है कि मुझे नहीं लगता है कि वह इस तरह की किसी साजिश में शामिल हो सकती है।

    हमारे साथ किसी ने ऐसा मुद्दा नहीं उठाया। अगर इस मामले में कोई जांच होती है तो मैं उसके लिए तैयार हूं। पिता का कहना है कि अंजू मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह पागल है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने इस्लाम धर्म में परिवर्तित होने के बाद पाकिस्तानी फेसबुक फ्रैंड से शादी कर ली और उसे नया नाम फातिमा मिला है। फिलहाल अंजू अपने पाकिस्तान फेसबुक फ्रैंड नसरुल्ला के साथ खैबर पख्तूनवा में रह रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+