'वो ना तो खा पा रही थी और ना ही....' अंजू की भारत वापसी पर पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने दिया बड़ा बयान

Anju Returned India: अपने फेसबुक फ्रेंड के लिए पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जाने वाली राजस्थान की अंजू अब चार महीने बाद फतिमा नसरुल्लाह बनकर इंडिया लौट आई हैं। बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्‍ते उनकी वापसी हुई है।

Anju Returned India

जहां से उन्हें पहले बीएसएफ कैंप ले जाया गया। अंजू से खूफिया एजेंसियों ने लंबी पूछताछ की और अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अमृतसर से हवाई रास्ते दिल्ली भेजा गया है।

अंजू से नाराज है उनका पूरा परिवार

बीते चार महीने से दोनों देशो में सुर्खियां बनीं अंजू उर्फ फातिमा की वापसी से उनके पिता और पति-बच्चे सभी नाराज हैं। पिता ने तो पहले ही कह दिया है कि 'अंजू अब उनके लिए कोई मायने ही रखती हैं, वो उनके लिए उसी दिन मर गई थी जिस दिन वो अपना घर संसार छोड़कर पाकिस्तान गई थी, उसके लिए मेरे दिल और घर में कोई जगह नहीं है।'

अंजू से नफरत करते हैं पति और बच्चे

तो वहीं दूसरी ओर उसके पति अरविंद का भी ये यही कहना है कि 'वो उससे मिलना नहीं चाहते हैं , बच्चे भी उसके नफरत करते हैं।'

'अपने बच्चों के लिए पाकिस्तान से भारत वापस आई हूं'

तो वहीं मीडिया से मुखाबित हुईं अंजू ने कहा कि 'मैं अपने बच्चों के लिए पाकिस्तान से भारत वापस आई हूं, मैं पहले अरविंद को तलाक दूंगी और उसके बाद अपने बच्चों को लेकर पाकिस्तान जाऊंगी।' मालूम हो कि अंजू को अपनी शादी से दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ी बेटी उम्र 15 साल और छोटे बेटे की उम्र 6 साल है।

अंजू की भारत वापसी पर पाकिस्तानी पति ने दिया बड़ा बयान

जहां भारत में अंजू का पूरा परिवार उससे नफरत कर रहा है और उसे देखना नहीं चाहता है वहीं दूसरी पाकिस्तान में बैठे उनके पति और दोस्त नसरुल्लाह और उनका पूरा परिवार अपनी फातिमा के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

'वो ना तो ठीक से खा पा रही थी और ना ही सो पा रही थी'

अंजू के जाते ही एक पाक चैनल से बात करते हुए नसरुल्लाह ने कहा कि 'अंजू यहां इतना लंबा रूकेगी ये उसने सोचां नहीं था, हालांकि वो बच्चों के बिना रह नहीं पा रही थी, वो ना तो ठीक से खा पा रही थी और ना ही सो पा रही थी। वो अपने बच्चों के लिए वहां गई है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो जल्द वापस लौटेंगी क्योंकि अब यहीं उनका घर है।'

'हमें पूरा भरोसा है कि वो जल्द ही यहां वापस आ जाएंगी'

उन्होंने आगे कहा कि 'अगस्त 2023 में पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन अंजू यहां पर बच्चों के बिना खुश नहीं थीं इसलिए वो इंडिया चली गई हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वो जल्द ही यहां वापस आ जाएंगी।'

अंजू की मोहब्बत आगे कौन सा मोड़ लेती है?

फिलहाल दोनों देश की निगाहें अंजू पर लगी हुई हैं, जहां एक ओऱ उन्हें इंडिया में नफरत झेलनी पड़ रही है वहीं दूसरी पाकिस्तान में उनका इंतजार हो रहा है, देखते हैं उनकी किस्मत और मोहब्बत आगे कौन सा मोड़ लेती है?

अंजू ने पकिस्तान की दिल खोलकर तारीफ की

फिलहाल इंडिया आने का बाद अंजू ने पकिस्तान की दिल खोलकर तारीफ की है और कहा कि 'वहां वो बहुत ज्यादा खुश थीं, उन्हें वहां भरपूर प्यार मिला, पाकिस्तान बहुत खूबसूरत है और वहां के लोग भी बहुत ज्यादा अच्छे हैं। वहां चार महीने कैसे बीत गए मुझे पता ही नहीं चला।'

अंजू धर्म से ईसाई थीं और अब मुस्लिम हो गई हैं

आपको बता दें कि अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजू धर्म से ईसाई थीं और उनकी शादी साल 2007 में अरविंद से हुई थी, जो कि मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले थे। अंजू मूल रूप से ग्वालियर एमपी से हैं।

2020 में फेसबुक पर अंजू और नसरुल्लाह की हुई थी मुलाकात

वो एक ऑटोमोबाइल कंपनी में और पति अरविंद इंडो कंपनी में काम करते थे। लेकिन साल 2020 में फेसबुक पर अंजू की मुलाकात पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह से हुई और इसके बाद दोनो ऑनलाइन फ्रेंड बन गए और इसके बाद दोनों में whatsapp में बातें होने लग गईं।

और एक दिन अंजू पाकिस्तान चली गई...

और इसी के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन दोनों के प्यार के बारे में किसी को भनक नहीं लगी और इस बात का खुलासा तब हुआ जब चार महीने पहले अंजू अपने परिवार को छोड़कर बिना किसी को बताए पाकिस्तान चली गई और वहां जाकर उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली और अब इस्लाम अपना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+