'मेरा पति कोई बेचारा नहीं, जाने क्यों PAK से खौफ खाते हैं भारतीय' अंजू का नया Video Viral

Anju Nasrullah new Video: राजस्थान की अंजू,जो कि अब फातिमा बन चुकी है, इस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच सुर्खियां बनी हुई है। अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पड़ोसी मुल्क पहुंची अंजू के इस वक्त सुर बदल गए हैं। वो पाकिस्तान का गुणगान कर रही हैं और कह रही हैं कि 'ना जाने क्यों लोग भारत में इस देश का नाम सुनते ही खौफ में आ जाते हैं। ये तो बहुत ही प्यारा देश है।'

Anju Nasrullah story

दरअसल अंजू उर्फ 'फातिमा' और अपर दीर ​​निवासी नसरुल्लाह ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, मोहब्बत और भारत-पाकिस्तान के बारे में खुलकर बातें की हैं।

अंजू और नसरुल्लाह ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

अपने इंटरव्यू में अंजू और नसरुल्लाह दोनों ने कहा कि 'कोविड के दौरान मेरी और अंजू दोनों की मुलाकात फेसबुक मैंसेंजर पर हुई थी, हमारी बातचीत एक बिजेनस रिलेटड बात पर शुरू हुई थी और तब दोनों को ही पता नहीं था कि हम एक-दूसरे से ऐसे जुड़ जाएंगे।'

अंजू ने सीधे किया था नसरुल्लाह को वीडियो कॉल

नसरुल्लाह ने कहा कि 'जब मैंने अंजू को बताया कि मैं पाकिस्तान से हूं तो इसने मुझसे सीधे ही बोल दिया कि अपना whatsapp नंबर भेजो और मैंने इसे भेज दिया और इसने मुझे तुंरत वीडियो कॉल कर दिया, मैं तो एकदम से उस वक्त डर गया था और मैंने अपने मुंह पर हाथ रख लिया था।'

'हमें बात करते करते एक दूसरे पर भरोसा हो गया था'

अंजू ने कहा कि 'हां ये थोड़ा सा शॉक्ड हो गए थे लेकिन क्या है ना कि पाकिस्तान का नाम सुनते ही मैं थोड़ा एक्साइटेड हो गई थी, कहते हैं ना कि दिल से दिल का रिश्ता बन जाता है तो हमें भी कुछ ऐसा ही लगा और मैंने फोन कर दिया। हम दोनों ने एक दूसरे को देखा और फिर एक-दूसरे पर भरोसा हो गया।'

'मैं तो इसे लेने लाहौर भी नहीं गया था...'

नसरुल्लाह ने कहा कि 'पाकिस्तान आने का फैसला अंजू ने खुद किया और इसी ने बहुत मेहनत की। यही बस पकड़कर वीजा लेकर लाहौर आई और अकेले रावलपिंडी पहुंची। मैं तो इसे लेने लाहौर भी नहीं गया था क्योंकि इसने मना कर दिया था। वो मेरे लिए देश और परिवार को छोड़कर आई है।'

'पाकिस्तान का नाम लेते ही लोग इतने खौफ में क्यों आ जाते हैं?'

अंजू ने कहा कि 'मुझे लगा कि 'अब नसरुल्लाह से मिलना जरूरी है, मैं यहां आकर बहुत ज्यादा खुश हूं। मुझे देखकर नसरुल्लाह के परिवार वाले थोड़े हैरान तो हुए लेकिन उन्होंने मुझे बेहद प्यार और इ्ज्जत दी है। हमारे घर में इस वक्त ऐसा माहौल है जैसे कि शादी हो रही हो, पता नहीं भारत में पाकिस्तान का नाम लेते ही लोग इतने खौफ में क्यों आ जाते हैं, जबकि यहां के लोग काफी अच्छे हैं, मैं यहां आकर बहुत ज्यादा खुश हूं।'

इंडियन मीडिया में दिखाई जा रही हैं झूठी बातें

जब अंजू से पूछा गया कि 'भारत का मीडिया और आपके पति दोनों इस वक्त आपको लेकर काफी निगेटिव बातें कर रहे हैं , आप पर पति औऱ बच्चों को छोड़ने का आरोप लग रहा है तो इस पर अंजू ने कहा कि 'जो भी बातें वहां दिखाई और बताई जा रही हैं उसमें आधे से ज्यादा तो अफवाह हैं और ज्यादा से ज्यादा एक परसेंट सही है।'

'मेरा पति कोई बेचारा नहीं, बच्चों को लेकर आऊंगी'

'पति को बेचारा-बेचारा कह रहे हैं, लेकिन कोई बेचारा नहीं है। मैं भी चाहती तो उनके बारे में बहुत कुछ कह सकती थी लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। रही बात बच्चों की तो मैं उन्हें लेकर आऊंगी क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उनकी मां हूं और मैं ही उनकी अच्छे से देखभाल कर सकती हूं, मुझसे ज्यादा प्यार उन्हें और कोई नहीं दे सकता है, मैं किसी भी हालत उन्हें हासिल करके रहूंगीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+