Anju & Seema: अंजू की वापसी ने बढ़ाई सीमा हैदर की मुश्किलें! वकील की इस मांग के बाद मंडरा रहा है बड़ा खतरा
भारत से वीजा लेकर अपने फेसबुक प्रेमी के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू वापस इंडिया आ गई हैं। अंजू की भारत वापसी मीडिया में सुर्खियां बनी हुई है। हर कोई अंजू के बारे में जाने की कोशिश कर रहा है।
इंडिया वापस आई अंजू ने अपने पति, बच्चों या मां-बाप से कोई संपर्क नहीं किया। हालांकि वह लगातार दावा कर रही हैं कि, वह अपने बच्चों की कस्टडी लेने के लिए आई हैं। उन्हें अपने साथ पाकिस्तान ले जाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर अंजू का पति और उसके माता-पिता अंजू से मिलना भी नहीं चाह रहे हैं।

अब अंजू की भारत वापसी ने एक और महिला को परेशानी में डाल दिया है। उनका नाम है सीमा हैदर। सीमा भी अपने फेसबुक प्रेमी सचिन से मिलने अपनी पति छोड़कर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थीं। जिसके बाद से वह भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन सीमा और अंजू में एक बड़ा फर्क ये हैं कि, सीमा अवैध तरीके से भारत आईं थी, जबकि अंजू वीजा के जरिए पाकिस्तान पहुंची थीं।
Recommended Video
अंजू एक सप्ताह के वीजा पर पाकिस्तान गई थीं। जिसकी बाद उन्होंने कई बार अवधि भी बढ़ावाई। इसके बाद अंजू ने अपनी पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के साथ मुस्लिम नाम अपनाकर निकाह कर लिया था। वहीं दूसरी ओऱ पबजी के जरिए सचिन मीणा से दोस्ती करने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते अवैध तौर पर भारत आई थीं। लेकिन अब अंजू का वापसी ने सीमा को डरा दिया है।
जिसके बाद सीमा के वकील माने जाने वाली एपी सिंह ने एक अजीब मांग कर डाली है। वकील एपी सिंह ने अंजू के लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है। ए पी सिंह के मुताबिक अंजू की वतन वापसी किसी बड़े खतरे का संकेत है। और अगर अंजू का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाता है, तो कई खुलासे हो सकते हैं। अंजू सब कुछ झूठ बोल रही है। अंजू की वापसी एक चाल हो सकती है। पाकिस्तान की साजिश, एक ऐसी साजिश जिसको बेनकाब होना ही चाहिए।
वहीं अंजू के वापसी के बाद सवाल ये उठ रहा है कि अवैध रूप से भारत में रह रही सीमा इतने दिनों से आराम से कैसे रह रही है। जबकि सीमा अभी भी पाकिस्तानी नागरिक हैं। अंजू की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर भी सीमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग सीमा को भी पाकिस्तान वापस भेजने की बात कह रहे हैं। जो सीमा हैदर के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications