Anju Nasrullah story: अंजू को क्यों दिया गया लाखों का फ्लैट? बिजनेसमैन ने खोल दिया PAK का बड़ा राज

Anju Nasrullah ko mlia Flat: राजस्थान की अंजू, जो कि अब फातिमा बन चुकी है , इस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच हॉट टॉपिक हैं। एक ओर इंडिया में अंजू के घरवालों का गांव वालों ने जीना मुश्किल किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में अंजू पर जमकर लोग मेहरबान हैं। तमाम तरह की बातें अंजू और नसरुल्लाह को लेकर की जा रही हैं।

Anju Nasrullah story:

अंजू और नसरुल्लाह को पाकिस्तान के बिजनेस टाइकून कहे जाने वाले मोहसिन खान अब्बासी ने बड़ा तोहफा दिया है,जिसकी वजह से वो भी इस वक्त दोनों देशों में सुर्खियां बने हुए हैं। दरअसल पाकिस्तान के स्टार ग्रुप (PSG) ऑफ कंपनीज के सीईओ अब्बासी ने अपने महबूब की मोहब्बत में पागल अंजू को फ्लैट और 50 हजार रुपए का चेक तोहफे में दिया है।

मोहसिन खान अब्बासी का खुलासा

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अंजू और नसरुल्लाह दोनों ने उनका शुक्रिया अदा किया है तो वहीं इस दौरान वहां मौजूद मोहसिन ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर उन्होंने इतना महंगा तोहफा भारत से आई अंजू को क्यो दिया है?

'ये हमने उनकी कुर्बानी के पेशे नजर किया'

कैमरे के सामने बोलते हुए मोहसिन ने कहा कि ' पहली बात मैं बता दूं कि मैंने जो कुछ भी किया उसके पीछे पब्लिसिटी मकसद नहीं है। बुनियादी तौर पर हमें जब पता चला कि हिंदुस्तान से एक लड़की बहुत ही मुश्किलें झेलते हुए पाकिस्तान पहुंची है तो ये हमने उनकी कुर्बानी के पेशे नजर किया है।'

'ये पाकिस्तान का Positive चेहरा है'

'मैंने पाकिस्तानी भाई के किरदार को अदा किया है, पाकिस्तानी आवाम ऐसी ही चीजों को पसंद करती है। ये पाकिस्तान का Positive चेहरा है और इंटरनेशनल मीडिया को ये देखना चाहिए कि पाकिस्तान के लोग कितने जबरदस्त हैं, यहां लोग प्यार करने वाले हैं। यहां लोगों के प्यार की कितनी कद्र की जाती है। हमारी ओर से बस ये जज्बा और छोटी सी कोशिश थी, मोहब्बत का पैगाम देने की और इसके पीछे कुछ नहीं है।'

दो बच्चों की मां है अंजू, जो बन गई है अब फातिमा

आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर से टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची अंजू को इस वक्त वहां पर काफी तोहफे औऱ प्यार से नवाजा जा रहा है। तो वहीं इधर भारत में उसके घरवालों का जीना मुश्किल हो गया है। पति, बच्ची और पिता ने अंजू से सारे नाते तोड़ने का ऐलान किया है तो वहीं अंजू के पाकिस्तान जाने से उनके पति और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और उसके पति की नौकरी पर भी बन आई है।

15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा

मालूम हो कि 35 साल की अंजू की पहली शादी साल 2007 में अरविंद से हुई थी और इस शादी से उसे दो बच्चे है, जिसमें उसे 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। तो वहीं नसरुल्लाह की उम्र 29 साल है , उसने दावा किया है कि वो अंजू के बच्चों को अपनाने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+