6 महीने बाद पहले पति अरविंद से मिली अंजू, क्या पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह को छोड़ देंगी? अब खुद दिया जवाब
Anju Nasrullah News: पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू उर्फ फातिमा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंजू 21 जुलाई को वीजा लेकर अपने परिवार को बिना बताए पाकिस्तान गई थी और 29 नवंबर को भारत लौट आई हैं। अंजू ने पाकिस्तान में अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर इस्लाम धर्म अपना लिया था।
भारत आने के छह महीने बाद अंजू अपने भारतीय पति अरविंद से मिली हैं। अंजू और अरविंद के बीच बच्चों को लेकर बात हुई है। अंजू और अरविंद की शादी से एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। अंजू ने अपने भारतीय पति अरविंद के साथ रहने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

अंजू और अरविंद दोनों ने कहा है कि अभी सिर्फ बच्चों को लेकर उनकी मुलाकात हुई है। अरविंद ने कहा है कि ये उनका और अंजू का पर्सनल मैटर है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर कुछ न कहने की भी गुजारिश की है। अंजू का कहना है कि हमारे बीच जो भी बातचीत हुई है, वो बच्चों को लेकर ही हुई है। हम दोनों ने मिलकर बच्चों का खर्च उठाने का सोचा है।
अंजू ने दी मुकदमे की धमकी!
अंजू ने कहा कि, 'मेरे पाकिस्तान जाने के वक्त अरविंद को कई बातें नहीं पता थी। इसलिए लोगों ने बहुत बुरा भला कहा है।' अंजू ने सोशल मीडिया पर आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो हमें बुरा भला बोल रहे हैं। मैं उन लोगों से बस ये कहना चाहती हूं कि बिना कुछ जाने ऐसे ही नहीं बोलना चाहिए।'
अंजू ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को मुकदमे की धमकी दी है। अंजू ने कहा है कि, जिन लोगों ने मुझे गलत कहा है, उनके ऊपर मुकदमा किया जााएगा।
अरविंद के साथ रहने को लेकर अंजू ने क्या कहा?
अरविंद और अंजू दोनों अपने वकील के साथ मिले थे। अंजू के वकील जेएस सरोहा ने कहा है कि दोनों ने अपने मनमुटाव दूर कर लिए हैं। ये दोनों अपने बच्चे के भविष्य को लेकर कुछ बेहतर करना चाहते हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर छवि खराब करने वालों पर मानहानि करना चाहते हैं। हालांकि फिलहाल दोनों के बीच तलाक को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
अंजू ने कहा है कि वो अरविंद के साथ फिलहाल तो नहीं रहने वाली हैं और ना ही ऐसी कोई योजना है। पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह को छोड़ने की बात से अंजू ने इनकार किया है। अंजू का कहना है कि नसरुल्लाह के साथ उनका रिश्ता सच्चा है।












Click it and Unblock the Notifications