VIDEO: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पति रोहितको जड़ा थप्पड़, पत्नियों को दी ये सलाह

मुंबई, मई 23: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर अक्सर ही फनी और दिलचस्प वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो अपने पति रोहित रेड्डी के साथ रोमांटिक और मजेदार वीडियो भी साझा करती हैं। हाल ही मेंअनीता ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति रोहित रेड्डी को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोगों ने वीडियों को लेकर नाराजगी जाहिर की है तो वहीं कुछ लोग इसे फन का हिस्सा बता रहे हैं।

अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी को मारा थप्पड़

अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी को मारा थप्पड़

दरअसल अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति रोहित रेड्डी के साथ दिख रही हैं। वीडियो में रोहित रेड्डी बैठे दिखाई दे रहे हैं। अनीता ठीक उनके पीछे खड़ी हैं। वह रोहित रेड्डी से कहती हैं कि उनके हाथ में एक अदृश्य धागा है, जिसे वह उनके एक कान में डालकर दूसरे कान से बाहर निकालेंगी और फिर कुछ जादू होगा। दरअसल वो प्रैंक कर रही होती हैं।

प्रैंक देख झुंझला गए रोहित

इसके बाद अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी के कान में कुछ डालकर दूसरे कान से बाहर निकालती हैं और फिर उनसे पूछती हैं कुछ फील हुआ क्या? जवाब में जैसे ही रोहित रेड्डी मना करते हैं तो अनीता हसनंदानी उन्हें गाल पर थप्पड़ जड़ देती हैं। इस वीडियो में अपने प्रैंक पर जहां एक तरफ अनीता ठहाके लगाकर हंस पड़ती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पति रोहित के चेहरे पर झुंझलाहट साफ देखने को मिल रही हैं।

थप्पड़ जड़ने के बाद अब अनीता हसनंदानी ने पति के सिर पर उड़ेला पानी

थप्पड़ जड़ने के बाद अब अनीता हसनंदानी ने पति के सिर पर उड़ेला पानी

इसे शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा है-प्लीज इसे घर में ट्राई करें। वहीं वीडियो में भी अनीता ने लिखा है, मैजिक ट्रिक जो हर पत्नी को पसंद आएगी। दोनों का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसके बाद अनीता ने एक अन्य वीडियो शेयर किया। जिसमे वे कहती दिखीं की वह वाला प्रैंक काफी मीन था। लेकिन इस बार मैंने प्रैक्टिस कर ली है और ये अच्छी है'। वो एक मग दिखाती हैं जो खाली होता है, जिसमें वो एक कप से पानी भरती हैं और उठाते ही बगल में बैठे पति के सिर पर सारा पानी उड़ेल देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+