'गांधी और नेताजी के बीच एक कठिन रिश्ता था', जानिए कंगना के बयान पर क्या बोलीं सुभाष चंद्र बोस की बेटी
नई दिल्ली, 17 नवंबर। कंगना रनौत के महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को लेकर दिए बयान से नया घमासान शुरू हो गया है। इस बीच कंगना के बयान पर सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि मेरे पिता की प्रवृति काफी जटिल थी और गांधी जी को लगता था कि वो नेताजी को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मेरे पिता (सुभाष चंद्र बोस) गांधी के बहुत बड़े प्रशंसक थे। अनीता बोस ने कहा कि मेरे पिता के अंदर अपने काम को लेकर गांधी की प्रतिक्रिया के बारे में उत्सुकता रहती थी।

Recommended Video
कंगना के बयान पर अनिता बोस की प्रतिक्रिया
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कंगना रनौत की उस टिप्पणी पर अनित बोस की प्रतिक्रिया ली गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी और नेहरू दोनों ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार थे। कंगना के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनीता ने कहा, "ये बात खारिज नहीं की जा सकती कि नेताजी और गांधी दोनों ही हमारे हीरोज रहे हैं, उनके योगदान से ही देश को आजादी मिली थी। एक के बिना दूसरा संभव नहीं था।"
गांधी और नेताजी के प्रयासों से मिली आजादी- अनिता बोस
अनीता बोस ने आगे कहा है, "कांग्रेस के कुछ सदस्यों को ये जरूर लगता था कि केवल अहिंसा की नीति से ही देश को आजादी नहीं दिलाई जा सकती, नेताजी और इंडियन नेशनल आर्मी का उस वक्त आजादी में अहम योगदान था। हालांकि ये दावा करना भी गलत होगा कि सिर्फ नेताजी और आर्मी की बदौलत ही देश को आजादी मिली थी। गांधी और नेताजी ने सभी को आजादी के लिए प्रेरित किया था"












Click it and Unblock the Notifications