Anita Bose: नेताजी की बेटी को हुआ था भारत में विदेशी से प्यार, जानिए किस शहर में हुई थी हमसफर से मुलाकात?
Anita Bose: आज पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मना रहा है। आम से लेकर खास तक, सभी ने मां भारती के इस सच्चे सपूत को याद किया है। आज का दिन पराक्रम दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जा रहा है।
23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे सुभाष चंद्र बोस कुशाग्र बुद्धि और अदम्स साहस के साक्षात उदाहरण थे।उनके जीवन का हर अंक कुछ ना कुछ कहता है।

देश के नाम अपना पूरा जीवन करने वाले सुभाष चंद्र बोस ने अपनी तीन महीने की बच्ची का भी मोह नहीं किया था। उन्होंने जब अंतिम बार अपनी पुत्री को देखा था, उस वक्त वो मात्र नंबे दिनों की थी। मालूम हो कि बोस ने ऑस्ट्रिया के वियना में टाइपिस्ट एमिली शेंकल से प्रेम विवाह किया था, जिसके बारे में उस वक्त काफी लोगों को पता नहीं हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनीता रखा था।
किताब "सुभाष बोस की अज्ञात यात्रा" में अनीता बोस की कहानी लिखी
साल 1960 में अनीता बोस पहली बार भारत आई थीं, तब भारत ने दिल खोलकर अपनी इस बेटी का स्वागत किया था। मालूम हो कि संजय श्रीवास्तव की किताब "सुभाष बोस की अज्ञात यात्रा" में अनीता बोस के बारे में काफी विस्तार से लिखा है। आम तौर पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं है।
'अनीता को अपना जीवनसाथी अपने पिता के देश यानी कि भारत में मिला'
लेकिन किताब के मुताबिक अनीता के पिता को अपना हमसफर उनकी मां के देश यानि कि ऑस्ट्रिया में मिला था तो वहीं अनीता को अपना जीवनसाथी अपने पिता के देश यानी कि भारत में मिला। दरअसल अनीता के पति का नाम मार्टिन फाफ है, जो कि मूलरूप हंगरी से हैं, 1960 में वो यहां बेंगलुरु में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहे थे, उनके पिता यहां पर किसी फर्म में काम करते थे।
बेंगलुरु में हुई पहली मुलाकात (Anita Bose)
उसी दौरान अनीता कोलकाता से आईटी सिटी घूमने गई थीं और एक इवेंट में वो अपने कॉमन फ्रेंड के जरिए मार्टि से मिली थीं। मार्टिन और उनकी दोस्ती हो गई, वो साल 1962 तक इंडिया में रहे। अनीता दो महीने तक भारत में रहने के बाद आस्ट्रिया वापस चली गईं, जबकि मार्टिन अपना स्नातक पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए लेकिन इस दौरान उनकी और अनीता की दोस्ती बरकरार रही जो की आगे चलकर प्यार में तब्दील हो गई।
साल 1965 में दोनों ने शादी कर ली (Anita Bose)
किताब के मुताबिक दोनों ने साल 1965 में दोनों ने शादी कर ली, ये शादी वियना में हुई, दोनों ने करीब दस साल कर अमेरिका के कई विवि में अध्यापन का काम किया और साल 1975 से दोनों जर्मनी में रह रहे हैं। अनीता बोस ने ऑग्सबर्ग यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया और प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई।
अनीता बोस को शादी से तीन बच्चे हैं (Anita Bose)
उन्होंने अपने पिता की जीवनी एक पुस्तक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस एण्ड जर्मनी अंग्रेजी में लिखी है। जिसकी एक प्रति उन्होंने 6 फ़रवरी 2013 को भारत के राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भेंट भी की थी। इस पुस्तक का प्रकाशन Indo-German Society of India ने किया है। इनके तीन बच्चे (एक बेटा और दो बेटियां) हैं। जिनके नाम हैं पीटर अरुण, थॉमस कृष्णा और माया कैरिना।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications