Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इतने प्यारे जानवरों को आप भविष्य में नहीं देख पाएंगे!

बेंगलुरू। दुनिया में हाथी, लीमर, गोरिल्ला ही नहीं बल्कि कई ऐसे सुंदर कई जानवर हैं। जिनको शायद भविष्य में आप नहीं देख पाएंगे। ऐसे ही जानवरों की तस्वीरें हम लाए हैं जिनकी जिंदगी खतरे में है। पर्यावरण असंतुलन और जंगल खत्म होने की वजह से यह खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो रही है। भारत में ही नहीें बल्कि पूरे दुनिया में आपके प्रिय जानवर धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर आ गए हैं। देखिए स्लाइडर में कितने लाचार और क्यूट दिखते हैं यह जानवर-

एशियाई हाथियों की संख्या चालीस हजार

एशियाई हाथियों की संख्या चालीस हजार

एशियाई हाथियों की संख्या चालीस हजार से पचास हजार के बीच आंकी गई है। यह विशालकाय जीव भी खतरे में है। पिछली तीन पीढ़ियों से उनकी संख्या लगातार कम हो रही है। एशियाई हाथी बंग्लादेश, भूटान, भारत, चीन, इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।

गोरिल्ला प्रजाति

गोरिल्ला प्रजाति

डीडब्ल्यू ने अपनी एक रिपोर्ट में यह चिंता जताई है कि आने वाले समय में गिरिल्ला जैसे जानवरों की प्रजाति खत्म हो जाएगी। पिछले तीस साल में गोरिल्ला प्रजाति की संख्या 39 फीसदी तक घट गई है।

जीव खतरे में

जीव खतरे में

जिराफ जैसे ये प्राणी कांगो में रहते हैं। इनकी कितनी संख्या बची है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 1990 के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमोत्तर कांगो में वन्यजीव अभयारण्य में 4,400 ओकापी रहते थे। दस साल बाद इनकी संख्या आधी हो गई। कांगो में जारी लड़ाई के कारण ये जीव खतरे में हैं।

लीमरों की तरह दिखने वाले बंदर मेडागास्कर में पाए जाते हैं

लीमरों की तरह दिखने वाले बंदर मेडागास्कर में पाए जाते हैं

लीमरों की तरह दिखने वाले बंदर मेडागास्कर में पाए जाते हैं। इस बीच रिपोर्ट में बताया गया है कि लीमर जैसे दिखने वाले बंदर अब विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। यह संभव है कि भविष्य में यह देखने को ही न मिलें। 94 फीसदी लीमर खत्म होने का खतरा झेल रहे हैं। इसकी 22 प्रजातियां विलुप्त होने की स्थिति में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+