सस्पेंस खत्म: बिहार कैडर के अनिल सिन्हा बनें नए CBI चीफ
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अनिल सिन्हा को आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरों के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया दिया है। अनिल सिन्हा अब सीबीआई के नए निदेशक होंगे। रंजीत सिन्हा के सीबीआई पद से सेवानिवृत्ति होने के बाद आज उनकी नियुक्ति की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले अनिल सिन्हा सीबीआई में ही विशेष निदेशक पद पर तैनात थे। ये पद सीबीआई का दूसरा शीर्ष पद हैं। वह इस पद पर रंजीत सिन्हा की जगह लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई।
इस बैठक में पीएम के अलावा सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू और लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता के रूप में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। इस बैठक में 43 संभावित अधिकारियों के नाम रखे गए थे, जिनमें से दोनों नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया। बाद में ये पद अनिल सिन्हा को सौंप दी गई।












Click it and Unblock the Notifications