पता चल गया किसने कराया पार्थिव पटेल का टीम इंडिया में सिलेक्शन

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने पार्थिव पटेल के चयन के पीछे के कारणों का खुलासा कर दिया है।

नई दिल्‍ली। भारत के विकेटकीपर रिधिमान साहा बाएं जांघ में खिंचाव के कारण इंगलैंड के खिलाफ तीसरा टैस्ट नहीं खेल सकेंगे। शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह पार्थिव पटेल लेंगे। पार्थिव पटेल के चयन को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। बीसीसीआई के इस फैसले पर हर कोई अचंभित है। सोशल मीडिया पर तो क्रिकेट फैंस पार्थिव पटेल का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

Anil Kumble reveals reason for Parthiv Patel's selection

इस बीच टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने पार्थिव पटेल के चयन के पीछे के कारणों का खुलासा कर दिया है। कुंबले ने बताया कि अनुभव और बेहतरीन कीपिंग की वजह से पार्थिव पटेल को तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में चुना गया। कुंबले ने कहा कि 'पार्थिव लगातार अच्छी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी के चलते उन्हें टीम में चुना गया। रिषभ इस सत्र में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनमें बहुत प्रतिभा है लेकिन पार्थिव को उनके अनुभव और बेहतरीन कीपिंग के कारण चुना गया।

कुंबले ने कहा कि रिद्धिमान साहा टीम के नंबर वन विकेटकीपर है, इसका तात्पर्य यह है कि पार्थिव के पास अपना कौशल दिखाने के लिए सिर्फ मोहाली टेस्ट ही है। कुंबले ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि साहा तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, उन्हें दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन यह चोट लगी थी। वे खेलना चाहते थे लेकिन हम उनकी चोट को बढ़ाना नहीं चाहते थे। इसी के चलते हमने उन्हें इस मैच में आराम देने का फैसला किया।

चयन का यह भी है एक कारण

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल वर्तमान घरेलू सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव भी है। पार्थिव ने पिछले दिनों नागाठोने में मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में नाबाद शतक(139*) भी जमाया था। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में भी 49 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वे इसके अलावा रोहतक में रेलवे के खिलाफ दोनों पारियों में अर्द्धशतक और दिल्ली में उत्तरप्रदेश के खिलाफ पहली पारी में अर्द्धशतक जमा चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि वर्तमान में विराट कोहली पांच गेंदबाजों की रणनीति के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को एक ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है जो विकेटों के पीछे तो अच्छा जौहर दिखाए ही साथ ही बल्ले से भी रनों का पहाड़ लगा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+