SRS ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल और 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, करोड़ों की ठगी का आरोप
नई दिल्ली। फरीदाबाद पुलिस ने लोगों को घर देने के नाम पर ठगी करने वाले रियल एस्टेट कंपनी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अनिल जिंदल और बाकी के आरोपियों को 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन लोगों पर घर देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है।

इससे पहले फरीदाबाद पुलिस ने एसआरएस समूह के चेयरमैन अनिल जिंदल, नानकचंद तयाल, बिसन बंसल, देवेंद्र अधाना और विनोद मामा को महिपालपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया। इन सभी लोगों के खिलाफ 4 मार्च को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। इन लोगों पर अब तक 22 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगहों छापेमारी की, लेकिन ये आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। आज पुलिस को इन आरोपियों के महिपालपुर के एक होटल में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications