केजरीवाल ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी- आप परेशान करते रहिए, हम काम करते रहेंगे
नयी दिल्ली। अपने दो अफसरों के तबादले से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर 'लेटर बम' से हमला बोला है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल ने कहा है कि ‘आप परेशान करते रहिए, हम काम करते रहेंगे।'

केजरीवाल का मानना है दिल्ली विधानसभा चुनाव की करारी हार मोदी जी की सरकार अब भी नहीं पचा पा रही है। बार-बार दिल्ली सरकार को परेशान करने के फैसले किए जा रहे हैं। गौरतलब हो कि वैट कमिश्नर विजय कुमार को लक्षद्वीप और शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंगला को गोवा ट्रांसफर कर दिया गया। ये दोनों आईएएस अफसर केजरीवाल सरकार के खास थे और ऐसे अहम विभाग में प्रमुख थे, जो दिल्ली सरकार की प्राथमिकता पर थे।












Click it and Unblock the Notifications