शख्स ने पुलिस को 1264 बार फोन कर के दी गालियां, पुरानी बात से था नाराज

गुजरात के अहमदाबाद में भोईवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को 1000 बार से ज्यादा बार फोन कर के अपशब्द कहे। भोईवास निवासी 40 वर्षीय ईश्वर भोई ने पुलिस को तकरीबन 1,264 बार फोन किया और भद्दे कमेंट्स किए। ईश्वर कुछ सालों पहले एक जमीन विवाद के चलते पुलिस द्वारा पीटे जाने से खासा नाराज था।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में भोईवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को 1000 बार से ज्यादा बार फोन कर के अपशब्द कहे। भोईवास निवासी 40 वर्षीय ईश्वर भोई ने पुलिस को तकरीबन 1,264 बार फोन किया और भद्दे कमेंट्स किए। ईश्वर कुछ सालों पहले एक जमीन विवाद के चलते पुलिस द्वारा पीटे जाने से खासा नाराज था। इसलिए बदला लेने के लिए उसने पुलिस को हजार दफा फोन कर के परेशान किया। पुलिस को अपशब्द कहने पर ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Phone

अहमदाबाद के भोईवास का रहने वाला 40 वर्षीय ईश्वर भोई पुलिस से काफी नाराज था। कुछ सालों पहले एक जमीन विवाद के चलते पुलिस ने उसे पीटा था, जिसका वो बदला लेना चाहता था। वो एमरजेंसी सर्विस 108 को फोन करता और फोन उठाने वाले को गालियां देता। इस जुर्म में नरोडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि बाद में उसे बेल पर रिहाई मिल गई थी। गिरफ्तारी के बाद भी ईश्वर नहीं सुधरा और इसके बाद वो पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने लगा।

ईश्वर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करता और फोन उठाने वाले को गालियां देता। अगर फोन उठाने वाली कोई महिला होती तो वो उनसे भद्दे तरीके से बात करता था। ईश्वर ने ऐसे तकरीबन 1,264 फोन किए। उसके फोन से परेशान होकर पुलिस ने उसकी शिकायत शहर के क्राइम ब्रांच के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से कर दी। इसके बाद उसके फोन का आईएमईआई नंबर निकालकर उसे पकड़ा गया। पुलिस ने ईश्वर को नारोल में एक फैक्ट्री के नजदीक मटन गली से पकड़ा। पकड़े जाने पर ईश्वर रोता रहा और पुलिस से माफी की मांग करने लगा। खबरों के अनुसार ईश्वर का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+