VIDEO: बार-बार शिकायत पर भी सांप पकड़ने नहीं पहुंचे कर्मचारी, शख्स ने खुद ही पकड़कर निगम दफ्तर में छोड़ा
बारिश के मौसम में सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच जा रहे। ऐसी ही घटना हैदराबाद में हुई। वहां पर एक शख्स के घर में सांप घुस गया। उसने उसकी शिकायत ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) से की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया।
शख्स ने सांप को खुद ही पकड़ा और उसको लेकर नगर निगम के ऑफिस पहुंच गया। इसके बाद सांप को अधिकारियों की मेज पर छोड़ दिया, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का एक छोटा सा वीडियो भी वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अलवाल वार्ड का है। वहां पर संपत कुमार नाम का व्यक्ति रहता है। उसके घर में सांप घुस जा रहे थे। उसने नगर निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। उसको बार-बार आश्वसन मिलता। ऐसे में उसने तंग आकार ये कदम उठाया।
Recommended Video
उसने खुद ही घर में घुसे सांप को पकड़ा और नगर निगम के दफ्तर पहुंचा। उसने वहां पर रखे एक मेज पर सांप को छोड़ दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई बीजेपी नेताओं ने भी इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए प्रशासन पर तंज कसा।
सांप पकड़ने वाले नहीं
जीएचएमसी के पास एक पशु चिकित्सा विंग है, लेकिन वो सिर्फ आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ते हैं। उनके पास सांपों से निपटने के लिए एक्सपर्ट नहीं हैं। हालांकि जब उनको सांपों से जुड़ी शिकायत मिलती है, तो वो वन विभाग से मदद लेते हैं, लेकिन इस मामले में वो भी नहीं किया गया।
मामले में जीएचएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सांप पकड़ने में विशेषज्ञता वाली एक टीम है। जब हमें सांपों के बारे में शिकायत मिलती है, तो हम आमतौर पर उन्हें चिड़ियाघर या वन विभाग को भेज देते हैं, जो उन्हें बचाते हैं और जंगल में छोड़ देते हैं। हमें इस सीजन के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली है।
कई बार फ्रेंड्स ऑफ स्नेक्स सोसाइटी की ओर से भी लोगों की मदद की जाती है, जो एक एनजीओ है। वो सांपों को बचाने और उनके प्रति लोगों को जागरुक करने का काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications