ATM से नए नोट निकालने के लिए उमड़ी भीड़, मशीन नहीं चलने से फूटा लोगों का गुस्सा
अभी भी देश के बहुत सारे एटीएम ऐसे हैं जहां से पैसे नहीं निकल रहे हैं, जिसके कारण कई जगहों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
नई दिल्ली। आज एटीएम से नए नोट निकलने वाले हैं जिसके कारण बैंकों और एटीएम के सामने लोगों की लंबी भीड़ देखी जा रही है लेकिन अभी भी देश के बहुत सारे एटीएम ऐसे हैं जहां से पैसे नहीं निकल रहे हैं, जिसके कारण कई जगहों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

लेटेस्ट अपडेट:
- एबीपी न्यूज के मुताबिक दिल्ली के करोल बाग में कई एटीएम के आगे भारी भीड़ लगी हुई है इन एटीएम के बाहर अभी भी आउट आफ सर्विस के बोर्ड लगे हुए हैं। जिसकी मुख्य वजह ये है कि अभी एटीएम मशीनों में पैसे नहीं डाले गए हैं।
- जो हाल दिल्ली का है वहीं यूपी के इलाहाबाद और बनारस का भी है, जहां के एटीएम से नोट नहीं निकल रहे हैं।
- आज कई बैंकों की ओर से मैसेज कर एटीएम खुलने का दावा किया गया लेकिन सुबह कहीं एटीएम नहीं खुला मिला।
- कहीं 12 बजे के बाद भी एटीएम खुलेंगे।













Click it and Unblock the Notifications