आंध्र के स्कूलों में अब सिखाई जाएगी स्पैनिश-जर्मन भाषा
आंध्र प्रदेश सरकार ने स्पैनिसन और जर्मन दूतावास के साथ मिलकर प्रदेश के स्कूलों में एआई की मदद डिजिटल टीचर के माध्यम स्पैनिश और जर्मन भाषा सिखाने का फैसला लिया है। स्कूल एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जर्मन और स्पैनिश भाषा सिखाई जाएगी, यह छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी।
प्रवीण प्रकाश ने स्पेनिश और जर्मन दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें स्पेन के मिशन के उप प्रमुख, एलेना पेरेज़-विलानुएवा डेल काज़, अताशे मैनिक यूजेना और मैथियास स्टाहले शामिल थे। इनके साथ शिक्षण के लिए डिजिटल शिक्षक (एआई-जनरेटेड) के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य ने उच्च विद्यालयों को सभी कक्षाओं में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल के रूप में डिजिटल बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया है।

इस दौरान कक्षा 8 के छात्रों को मजबूत इंटरनेट कनेक्शन से सुसज्जित टैब प्रदान किए हैं।प्रधान सचिव ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकारी स्कूलों में अन्य नवीन कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं भी तलाश रहा है। प्रवीण प्रकाश ने यह भी बताया कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में आईबी पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने आईबी के रोडमैप के संबंध में आईबी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। जिसमें आईबी के भारत प्रभारी बालकृष्ण, विपणन और संचार निदेशक एमी पार्कर, बिजनेस डेवलपमेंट के वैश्विक निदेशक बन्नायन और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
प्रवीण प्रकाश ने प्रारंभिक चरण में छात्रों के बीच व्यावसायिक सिद्धांतों के बारे में जागरूकता पैदा करने के कार्यक्रम के संबंध में हॉटमेल के संस्थापक सबीर भाटिया के साथ चर्चा की। प्रवीण प्रकाश ने कहा कि हॉटमेल संस्थापक द्वारा विकसित कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए उद्यमिता पाठ्यक्रम सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में उपलब्ध कराया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications