चंद्रबाबू नायडू ने जगन सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, कहा- अराजक सरकार के खिलाफ जनता करे आंदोलन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP) की सरकार को ‘अराजक’ बताया है। उन्होंने जगन सरकार के खिलाफ एकजुट आंदोलन का आह्वान किया है।
विजयवाड़ा, 7 मई : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्ताओं से शेर की तरह दहाड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस का शासन 'अराजक' है। उन्होंने टीडीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि कोंडावीती सिंघम और बोब्बिली पुली की तरह लड़ाई लड़नी होगी। बता दें की दोनों मूवीज दिग्गज तेलुगु नेता-अभिनेता एनटी रामा राव (एनटीआर) की यादगार फिल्मों में गिनी जाती हैं।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू संयुक्त पूर्वी गोदावरी जिले के प्रथिपाडु में टीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक को संबोधित किया। आंध्र प्रदेश में जन आंदोलन की जरूरत का जिक्र कर नायडू ने कहा, समाज के सभी वर्गों को वाईएसआरसी सरकार के अराजक शासन के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीडीपी आंदोलन का नेतृत्व करेगी और पार्टी किसी भी तरह का बलिदान देने को भी तैयार है।
'बडुडे बडुडु' (Badude Badudu) अभियान के तीसरे दिन- शुक्रवार को टीडीपी प्रमुख नायडू ने जोर देकर कहा कि अपराध और अत्याचार तभी रुकेंगे जब जगन मोहन रेड्डी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांजे के नशे में गैंगस्टर घरों में घुसकर लाचार महिलाओं से रेप कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
नायडू ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के शासक इतने बेशर्म हैं कि उन्होंने टीडीपी पर बलात्कार और हत्याओं का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जगन के 'अराजक' शासन के तहत केवल टीडीपी ही लोगों को अपराधों और अत्याचारों से बचा पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications