आंध्र प्रदेश: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने का किया गया आह्वान
वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले ओडिशा के एलुरू में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोटाडिब्बा में सरकारी जूनियर और डिग्री कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला कलेक्टर प्रसन्ना वेंकटेश ने हिस्सा लिया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के बाद मताधिकार का प्रयोग भी करना उतना ही महत्वूर्ण है।

जिला कलेक्टर ने इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्रों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके साथ ही मतदान की अहमियत समझाते हुए उन्होंने कहा किसी भी लोकतंत्र में वोट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और देश के समुचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदाता के लिए संविधान द्वारा प्रदत्त अपने वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
जिला कलेक्टर ने छात्रों को छात्रों को अहम जानकारी दी कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के अलावा, जो लोग सिर्फ 17 वर्ष के हैं, वे प्रगतिशील मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण कारने के साथ ही मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर कलेक्टर प्रसन्ना ने कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों को प्रदर्शन के माध्यम से मतदान केंद्रों पर मतदान करने का तरीका समझाया।
बता दें लोकसभा चुनाव और 2024 में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले भातर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर युवाओं को वोट डालने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट शामिल होते हैं, इसके बारे में बताया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर ह्यूमन चेन और कोटाडिब्बा से पेरैया कोनेरू तक मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई।












Click it and Unblock the Notifications