Andhra Pradesh News: विशाखापत्तनम के सिंहाचलम मंदिर में कैसे हुआ हादसा? दीवार गिरने से 7 की मौत, 4 घायल
Andhra Pradesh Visakhapatnam Simhachalam Temple News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दुखद खबर सामने आ रही है। विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर (सिंहाचलम मंदिर ) में चंदनोत्सवम के दौरान 20 फीट का हिस्से वाली एक दीवार गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (30 अप्रैल 2025) तड़के सिंहाचलम मंदिर की बारिश से भीगी दीवार गिर गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी. अनिता ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि सिंहाचलम में मंदिर में दीवार गिरने की वजह इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी का ढीला होना था। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु वार्षिक 'चंदनोत्सव' उत्सव के अवसर पर 'नरसिंह' दर्शन के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे।

जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने कहा है कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा देर 3:00 बजे के बीच हुआ है। हादसे की वजह तेज बारिश मालूम होती है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
CM नायडू ने मुआवजा देने की घोषणा की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सिंहाचलम मंदिर मंदिर में दीवार गिरने से सात श्रद्धालुओं की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के मूल स्वरूप के दर्शन के लिए एकत्र हुए थे और आधी रात को भारी बारिश के कारण कतार में लगी एक दीवार गिर गई, जिससे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कई लोगों की जान चली गई।
मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications