आंध्र प्रदेश: फार्मा कंपनी का फटा बॉयलर, दो लोगों की मौत, 4 घायल

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में दो बॉयलर फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में कार्य सुचारू रूप से चल रहा था और इसी दौरान शाम करीब 3:15 बजे यह धमाका हुआ।

Andhra Pradesh: Two persons died, four injured in boiler blast at a private company

जिला मुख्यालय काकीनाडा के उपनगरीय इलाके सर्पवरम के ऑटो नगर क्षेत्र में टायची केमिकल लिमिडेट की यूनिट मौजूद है। फार्मा इकाई में भारी दबाव के कारण 3,000 किलोग्राम क्षमता का रिएक्टर दोपहर तीन बजे फट गया। जिससे दो सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक शख्स की स्थिति गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी दोनों आंखों की रोशनी जाने की आशंका है।

पूर्वी गोदावरी के जिलाधिकारी डी मुरलीधर रेड्डी ने कहा कि मृतकों की पहचान सुब्रमण्यम (31) और वेंकट रमण (37) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हादसा तब हुआ जब श्रमिक बॉयलर से नाइट्रिक एसिड ले जा रही पाइपलाइन के वाल्व को कस रहे थे। उन्होंने कहा कि दबाव और विस्फोट के परिणामस्वरूप फैक्ट्री में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि बॉयलर में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई। हालांकि, काकीनाडा के आपातकालीन प्रतिक्रिया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया। कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+