'अगले चुनाव में TDP को नहीं मिलेगी एक भी सीट, लोग छोड़ना चाहते हैं पार्टी ',आंध्रा की पर्यटन मंत्री का बयान
'अगले चुनाव में TDP को नहीं मिलेगी एक भी सीट, लोग छोड़ना चाहते हैं पार्टी ',आंध्रा की पर्यटन मंत्री का बयान
हैदराबाद, 05 जुलाई: आंध्र प्रदेश की पर्यटन मंत्री और एक्ट्रेस आरके रोजा ने टीडीपी की नीतियों पर तंज कसा है। पर्यटन मंत्री आरके रोजा ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा लागू किए जा रहे विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों के चलते टीडीपी को आगामी चुनाव में राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी। लोग टीडीपी पार्टी को छोड़ना चाहते हैं। महिला मंत्री ने सोमवार को कोरुकोंडा मंडल के जगन्नाधापुरम में ग्राम सचिवालय और रायथू भरोसा केंद्र के भवनों के साथ जगन्नाथ कॉलोनी में बने नए घर का उद्घाटन किया, इसी दौरान उन्होंने टीडीपी पर निशाना साधा। इस कार्यक्रम में उनके साथ विधायक जक्कमपुडी राजा और सांसद मार्गानी भरत राम भी थे।

बाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री आरके रोजा ने टीडीपी नेताओं के बयान को याद दिलाया कि वे ग्राम सचिवालय प्रणाली को हटा देंगे और उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर कल्याणकारी योजनाओं को रद्द कर देंगे। आरके रोजा ने आरोप लगाया कि टीडीपी नेता नहीं चाहते कि लोगों के साथ अच्छी चीजें हों। उन्होंने कहा कि सचिवालय व्यवस्था के कारण कई लोगों को रोजगार मिला है और कईको सेवाएं मिल रही हैं।
मंत्री रोजा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भीमावरम में आयोजित अल्लूरी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम एक बड़ी सफलता थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक की सफलता के बाद पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू और लोकेश सभी हैरान थे। उन्होंने कहा कि तीनों अब इस झटके से उबर नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications