टीडीपी ने वारिकेपुडिसेला लिफ्ट सिंचाई योजना कार्यों में देरी पर उठाए सवाल, उड़ाया मजाक
2024 के लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में टीडीपी ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर हमले तेज कर दिए हैं। पूर्व मंत्री और टीडीपी के वरिष्ठ नेता देवीनेनी उमा महेश्वर राव ने अब सीएम जगन मोहन रेड्डी द्वारा पालनाडु जिले में वारिकेपुडिसेला लिफ्ट सिंचाई योजना कार्यों के शुभारंभ का मजाक उड़ाया है।

टीडीपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए महेश्वर राव ने कहा टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी थी, इस योजनाएं के लिए निविदाएं मांगी थी। इतना ही नहीं परियोजना के कार्यों शुरू करने के लिए एक एजेंसी भी अप्वाइंट थी।
देवीनेनी उमा ने कहा जगन मोहन रेड्डी को 15 हेक्टेयर जमीन के लिए मंजरी मिलने और काम शुरू करने में 53 महीने लग गए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अब लोगों को धोखा दे रहे हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव होने में अब केवल तीन महीने शेष बचे हैं।
मीडिया को एक वीडियो देवीनेनी उमा महेश्वर राव ने दिखाया जिसमें जगन मोहन रेड्डी ने 2019 में कडप्पा स्टील प्लांट की नींव रखते समय कुछ टिप्पणियां करते हुए नजर आ रहे है। जिसमें जगर मोहन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर चुनाव से छह महीने पहले नारियल फोड़ा जाता है तो इसे धोखा कहा जाता है जबकि सत्ता में आने के छह महीने के भीतर वही नारियल तोड़ा जाता है जिसे प्रतिबद्धता कहा जाता है और यही प्रशासन में अंतर है।
टीडीपी नेता राव ने पूछा अब जगन को जवाब देना चाहिए कि वह चुनाव से ठीक तीन महीने पहले अब वो नारियल क्यों फोड़ रहे हैं। उन्हें ये साफ करना चाहिए कि इस प्रोजेक्ट छह महीने में कैसे पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा, चूंकि राज्य सरकार पलनाडु जिले में सूखा राहत योजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए 3.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रही, इसलिए एजेंसी ने काम बंद कर दिया। यह देखते हुए कि राज्य के 440 मंडल गंभीर सूखे की चपेट में हैं, पूर्व सिंचाई मंत्री ने आरोप लगाया कि सीएम ताडेपल्ली महल में आनंद ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications