आंध्र प्रदेश: टीडीपी-जन सेना पार्टी ने तैयार किया संयुक्त घोषणा पत्र, इन मुद्दों पर ध्यान किया केन्द्रित
आंध्र प्रदेश चुनाव 2024 के लिए टीडीपी और जन सेना पार्टी ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन ने चुनाव से काफी पहले अभी ही प्रारंभिक संयुक्त घोषणा पत्र के मसौदा तैयार कर लिया है। जिसमें जनकल्याण, आंध्र प्रदेश की एकल राजधानी और मुक्त रेत नीति जैसे प्रमुख मुद्दें शामिल किए गए हैं और इन पर ध्यान किया गया है।

टीडीपी और जन सेना ने अपने प्रारंभिक घोषणापत्र को लेकर पहली बैठक सोमवार, को मंगलागिरी में टीडीपी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की। दोनों पार्टियों की ये बैठक 4 नवंबर को जन सेना प्रमुख और अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आवास पर मुलाकात के बाद हुई है।टीडीपी और जन सेना के संयुक्त घोषणापत्र में भी अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकल राजधानी के रूप में नामित किया गया है।
मजेदार बात ये है मुख्यमंत्री जगन रेड्डी अभी तक आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों वाले विधेयक को फिर से पेश नहीं किया है, जिसमें विजाग में कार्यकारी राजधानी, अमरावती में विधायी राजधानी और कुरनूल में न्यायिक राजधानी बनाने का प्रविधान था जिसे जिसे 2021 में वापस ले लिया गया था ताकि सभी कानूनी जटिलताएं हल करते हुए एक मजबूत विधायक लाया जा सके।
बता दें जगन सरकार जो तीन राजधानियां बनाने चाहती है, उसमें से अमरावती के किसानों द्वारा ग्रीनफील्ड राजधानी के लिए अपनी जमीन जुटाने के मामले के संबंध में दायर तीन-राजधानियों के विवाद से संबंधित एक मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री जगन ने हाल ही में जनवरी में अपना कार्यालय विशाखापत्तनम में स्थानांतरित करने की संभावना व्यक्त की थी वहीं टीडीपी लगातार राज्य की एकल राजधानी की पैरवी करती आई है।
प्रारंभिक घोषण पत्र में शामिल किए गए है ये मुद्दे
महाशक्ति (महिला सशक्तिकरण), युवा गलाम (युवा सशक्तिकरण), संपन्न आंध्र प्रदेश विकास पर ध्यान केंद्रित करना, सौभाग्य (लघु-स्तरीय व्यवसाय सशक्तिकरण के लिए) अन्नदाता (किसानों का कल्याण), हर घर को पीने का पानी
, पिछड़े वर्गों (बीसी) के लिए एससी/एसटी संरक्षण अधिनियम के समान एक कानून, गरीब-से-अमीर कार्यक्रम, मरावती एकल राजधानी, निःशुल्क रेत नीति और मजदूरों का कल्याण का मुद्दा शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications