आंध्र प्रदेश: 27 नवंबर से टीडीपी महासचिव नारा लोकेश शुरू करेंगे 'युवा गलम पदयात्रा'
आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी लगभग दो महीने से अधिक समय बाद राजनीति गतिविधियां तेज करने जा रही है। टीडीपी महासचिव नारा लोकेश 27 नवंबर को अपनी युवा गलम पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं।

याद रहे कौशल विकास निगम घोटाले में 9 सितंबर को टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद नारा लोकेश ने पूर्वी गोदावरी जिले में इसे निलंबित कर दी थी। कुछ समय पहले उक्त केस में नायडू जेल से जमानत पर बाहर चुके हैं तो इस यात्रा के स्थगन के लगभग दो महीने से अधिक समय बाद नारा लोकेश 27 नवंबर को अपनी युवा गलम पदयात्रा फिर से शुरू करेंगे।
27 नवंबर को अपनी युवा गलम पदयात्रा डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के पोडालाडा से शुरू करेंगे। यह फैसला उच्च न्यायालय द्वारा नायडू को जमानत देने की पृष्ठभूमि में आया है।
सूत्रों ने कहा कि लोकेश तत्कालीन पूर्वी गोदावरी जिले के रज़ोल, मुम्मीदीवरम, काकीनाडा (शहर और ग्रामीण), पीथापुरम और तुनी का दौरा करेंगे। इसके बाद वह अनाकापल्ली जिले में प्रवेश करेंगे और दिसंबर के अंत तक विशाखापत्तनम में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे।
प्रारंभ में, उनकी यात्रा श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम में समाप्त होनी थी।
नायडू की गिरफ्तारी से पहले, लोकेश ने अपना वॉकथॉन जल्द से जल्द पूरा करने की भी योजना बनाई थी ताकि वह चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए उपलब्ध हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications