आंध्र प्रदेश: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बोले- वाईएसआर कांग्रेस को वोट देना देश के साथ विश्वासघात है
2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी ने सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) पर हमले तेज कर दिए है।

टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को वोट देना देश को धोखा देने के समान है। इसके साथ ही नायडू ने आगामी आम चुनावों में उनकी पार्टी को सत्ता में लाने पर सुशासन वापस लाने की कसम खाई।
नायडू ने कहा पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) और टीडीपी गठबंधन का घोषणापत्र जल्द ही जारी किया जाएगा और अगर लोग अपने जीवन में सुधार देखना चाहते हैं तो उन्हें चुना जाना चाहिए, उन्होंने दोहराया कि राज्य में टीडीपी और जेएसपी का साथ आने का उद्देश्य वाईएसआरसीपी से राज्य के लोगों को छुटकारा दिलाना है।
टीडीपी प्रमुख नायडू ने दावा किया कि वाईएसआरसीपी सरकार आंध्र प्रदेश में सभी मोर्चों पर विफल रही और उसने अमरावती को नष्ट कर दिया, शुरूआती दौर में विधानसभा में इस ग्रीनफील्ड राजधानी शहर के रूप में विकसित करने के विचार का समर्थन किया वहीं दूसरी ओर हैदराबाद ने तेजी से प्रगति करना जारी रखा।
उन्होंने कहा आंध्र प्रदेश में टीडीपी सरकार ने ही साइबराबाद, आउटर रिंग रोड और शमशाबाद हवाई अड्डे की नींव रखी थी, जिसने हैदराबाद को वैश्विक शहरों की प्रतिष्ठित लीग में पहुंचा दिया था। अमरावती को राजधानी बनाए रखने का वादा करते हुए नायडू ने कहा वाईएसआरसीपी सरकार का 'रिवर्स एडमिनिस्ट्रेशन' राज्य को 30 साल पीछे ले गया।
नायडू ने कहा वाईएसआरसीपी के कठोर शासन करने का अरोप लगाते हुए आरोपा लगाया कि जगन सरकार में राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आंध्र प्रदेश (एपी) किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है जो राज्य में किसानों की दयनीय स्थिति को उजागर करता है।
नायडू ने आरोप लगाया कि सीएम ने अमरावती को उसके भाग्य पर छोड़ दिया और जगन मोहन रेड्डी ने रुशिकोंडा में 500 करोड़ की भारी लागत से एक महल बनवाया। साथ ही नायडू ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जगन रेड्डी ने प्रतिशोध की राजनीति के जरिए राज्य में आतंक का शासन कायम किया।
इसके साथ ही टीडीपी प्रमुख नायडू ने राज्य के वोटरों को आगामी चुनाव में सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की सलाह दी कि ये जानकर कर वोट दें कि कौन सी पार्टी - टीडीपी या वाईएसआरसीपी - राज्य का विकास करने में सक्षम है और उसे वोट दें।
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि टीडीपी-जेएसपी गठबंधन के सत्ता संभालने के बाद बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications