आंध्र प्रदेश: चुनावी तैयारियों में जुटी टीडीपी, तेजी से उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर रहे चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश में नए साल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। टीडीपी प्रमुख ने पार्टी के चुनावी उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करने में जुट चुकी है, ताकि उम्मीदवार अपने क्षेत्र में वोटरों के बीच जाना शुरू कर दें। इसके अलावा टीडीपी ने नंद्याल और गन्नावरम सहित कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रभारी भी नियुक्त किया है।

चुनावी तैयारी के साथ टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू एक तरफ टीडीपी-जेडीपी का संयुक्त घोषणापत्र, सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों पर जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण के साथ बातचीत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारों के चयन के अलावा उम्मीदवारों केचयन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, नायडू ने संभावित जीत की संभावनाओं के आधार पर आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम मामले में नायडू की गिरफ्तारी के बाद उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में देरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications