आंध्र प्रदेश के खान विभाग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, मिली 2.4 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन राशि
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के खान विभाग को राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मानित किया गया है। इसी के साथ 2.4 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। यह अवार्ड बेहतरीन नीतियों को लागू करने के लिए आंध्र प्रदेश के खान एवं भूविज्ञान विभाग को मिला है। केंद्रीय खान मंत्रालय ने खानों की खोज, नीलामी और संचालन में पहल करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार के तहत खान विभाग को दो साल के लिए 2.4 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन भी दिया है।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित खानों और खनिजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रमुख सचिव (खान) गोपाल कृष्ण द्विवेदी और खान एवं भूविज्ञान निदेशक वीजी वेंकट रेड्डी को अवॉर्ड और प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
देश में प्रमुख खनिजों के खनन को प्रोत्साहित करने के लिए, केंद्रीय मंत्रालय सर्वश्रेष्ठ खनन नीतियों का पालन करते हुए राज्यों को राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार प्रदान करता है। पिछले दो वर्षों में आंध्र प्रदेश ने 10 प्रकार के प्रमुख खनिजों की खोज, नीलामी और संचालन में सर्वोत्तम प्रबंधन का पालन किया है। खनन ब्लॉकों के कुशल रखरखाव के लिए राज्य को बधाई देते हुए केंद्र ने 2022-23 के लिए आंध्र प्रदेश को जी4 स्तर के 5 नए ब्लॉक सौंपने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है।












Click it and Unblock the Notifications