आंध्र प्रदेश के गुंटूर में स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे घायल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में सोमवार सुबह एक हादसे में 15 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी स्कूल बस के पलट जाने से करीब 20 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को मरछला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में 52 बच्चे सवार थे।

Andhra Pradesh: school bus fell into a stream in Guntur,At least 20 students injured

पुलिस के मुताबिक, एक टीचर और 52 बच्चों को लेकर बस जा रही थी, उसी वक्त ये हादसा हुआ। ये हादसा श्रीसैलम-मरछला हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक मोड़ पर ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण ये हादसा हुआ। उससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा

बताया जा रहा है कि 14 बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन 6 को गंभीर चोटें आई हैं।बस पलटने की खबर जैसे ही बच्चों के घरवालों की मिली, वे भागते-दौड़ते अस्पताल पहुंचे। नाराज अभिभावकों ने अस्पताल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रशासन और पुलिस किसी तरह परिजनों को शांत रहने की अपील कर रही थी। परिजनों को अपने बच्चों के बेहतर इलाज ना होने की चिंता सता रही है जिसपर प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अधिकांश बच्चे मंदादी और उप्पलपाडू के रहने वाले हैं, जिनकों चोट आई है। बस उन सभी को लेकर वेलदुर्ती स्थित स्कूल जा रही थी तभी ये हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+