तिरुपति दर्शन को जा रही महिला हुई बेहोश तो पीठ पर उठाकर 6 किमी चले कांस्टेबल अरशद, लोग कर रहे सलाम

तिरुपति दर्शन को जा रही महिला हुई बेहोश तो पीठ पर उठाकर 6 किमी चले कांस्टेबल अरशद, डीजीपी बोले- आप पर गर्व हैमहिला हुई बेहोश तो पीठ पर उठाकर 6 किमी चले कांस्टेबल अरशद, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) पुलिस के कांस्टेबल ने एक महिला श्रद्धालु को इलाज दिलाने के लिए छह किमी उनको पीठ पर लादकर सफर किया। ये महिला तिरुपति बालाजी दर्शन को जा रही थीं कि पहाड़ी चढ़ते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला की तबीयत बिगड़ती देख ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल शेख अरशद ने महिला को पीठ पर लादा और छह किमी चलकर उनको मेडिकल कैंप लेकर आए। जिसके बाद महिला का इलाज किया गया।

डीजीपी ने की तारीफ

डीजीपी ने की तारीफ

आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से अरशद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ऑन ड्यूटी कांस्टेबल ने जिस तरह का काम किया है, उसकी डीजीपी ने तारीफ की है। अरशद ने 58 साल की श्रद्धालु की जान बचाने के लिए उनको पीछ पर लादकर तब छह किमी चले, जब महिला तिरुमाला पहाड़ी पर बेहोश हो गई थीं। उनका ड्यूटी के लिए ये समर्पण एक उदाहरण है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मांगी नागेश्वरम्मा नाम की 58 साल की महिला तिरुपति बालाजी का दर्शन करने जा रही थी। तिरुमाला हिल के पास जब वो चल रही थीं तो थक कर बेहोश हो गईं और गिर पडीं। महिला की तबीयत बिगड़ने का पता चलने पर कांस्टेबल शेख अरशद वहां पहुंचे। जिनकी यहीं पर ड्यूटी लगी थी। इसके बाद उन्होंने कोई और सुविधा ना देख अपनी पीठ पर लादकर ही महिला को मेडिकल कैंप पहुंचाया। जहां इलाज के बाद महिला ठीक हो गई। बताया गया है कि महिला का ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ने से वो बेहोश हुईं।

लोग कर रहे जमकर तारीफ

लोग कर रहे जमकर तारीफ

आंध्र प्रदेश पुलिस के इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद ये तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई कांस्टेबल अरशद की तारीफ कर रह है और उन्होंने जो किया उसे इंसानियत की मिसाल बता रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस के इस काम के लिए सलाम कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर कह रहे हैं कि ये ही असली हिन्दुस्तान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+