आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश का दावा- पिछड़ा वर्ग समुदाय को टीडीपी की सत्ता में वापसी पर ही न्याय मिलेगा
आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से पहले राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने अनाकापल्ली में कहा कि हमारी पार्टी पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए प्रयास करने के लिए जानी जाती है। इस समुदाया को तभी न्याय मिल पाएगा जब आंध्र प्रदेश में टीडीपी सत्ता में लौटेगी।

पयाकारोपेटा में अपनी 'युवा गलाम' पदयात्रा के दौरान ने पिछड़ा वर्ग समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और इस समुदाय से जुड़ी समस्याओं, मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
नारा लोकेश ने याद दिलाया कि टीडीप ने राज्य टीडीपी ने स्थानीय निकायों में बीसी के लिए आरक्षण बनाया था और समुदाय के कल्याण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा आराधना योजना लागू की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने अपने शसन में पिछड़ा वर्ग को कई स्थानीय पोस्टिंग भी दी गईं।
इसके साथ ही राज्य के सीएम पर हमला बोलते हुए नारा लोकेश ने कहा मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने केवल 'मेरे बीसी और मेरे एससी' कहकर भाषण देने तक ही सीमित रहकर समुदाय को धोखा दिया।क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं को नारा लोकेश ने सुना। इसके बाद उन्होंने कहा सीएम जगन मोहन रेड्डी, जिन्होंने सभी बंद चीनी मिलों को फिर से खोलने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने इसके लिए इसके लिए एक भी प्रयास नहीं किया।
नारा लोकेशन ने कहा
मैं आश्वासन देता हूं कि टीडीपी सरकार बनने के बाद फैक्ट्री निश्चित रूप से अपना पुराना गौरव हासिल कर लेगी।
बता दें टीडीपी राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश के सामने सरिपल्लीपलेम में मछुआरा समुदाय ने अफसोस जताया कि मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों की मौत होने पर अधिकारी परिवार के सदस्यों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। इसके प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नावों के नुकसान के लिए उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया।
मछुआरों को जवाब देते हुए नारा लोकेश ने कहा
मछुआरा समुदाय के साथ अन्याय हुआ है और अगर टीडीपी फिर से चुनी जाती है तो समुदाय के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा टीडीपी नेता नारा लोकेश ने कॉयर उद्योग के श्रमिकों से बातचीत की और उनकी चुनौतियों का जायजा लिया। एस रायवरम मंडल के बांगरमपलेम और कपुला वथदा के विस्थापित परिवारों के बारे में बात करते हुए चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने उनसे वादा किया कि टीडीपी के सत्ता में लौटने पर उनका मुद्दा हल कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications