आंध्र प्रदेश- टीडीपी-जेएसपी गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर नायडू और पवन कल्याण ने की चर्चा
आंध्र प्रदेश में नए साल की शुरूआती महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को टीडीपी-जेएसपी ने साथ लड़ने का ऐलान किया है। सत्तारूढ़ पार्टी की प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने हैदराबाद में चुनाव को लेकर एक अहम बैठक की। सूत्रों के अनुसार हैदराबाद में हुई बैठक में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीज हुई।

टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने रविवार को हैदराबाद में अपने आवास पर ये बैठक रखी थी। इस दौरान दोनों पार्टियों के प्रमुखों ने सीटों के बंटवारे को लेकर प्रमुख रूप से चर्चा की। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में दोनों पार्टियों के संयुक्त घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने और एक महीने के भीतर उम्मीदवारों की घोषणा करने पर भी चर्चा की गई।
आंध्र प्रदेश चुनाव को लेकर अधिसूचना फरवरी या मार्च में जारी होने की उम्मीद है। टीडीपी नेता ने खुलासा किया थ्क् टीडीपी और जेएसपी ने सीट बंटवारे पर सहमति बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है, और इस संबंध में स्पष्टता संक्रांति से पहले या बाद में होने की उम्मीद है।
टीडीपी पोलित ब्यूरो सदस्य के अनुसार क्योंकि राज्य में पहले से ही चुनावी माहौल बना हुआ है, इसलिए दोनों नेताओं ने प्रत्येक पार्टी द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों की संख्या पर एक समझ बनाने पर चर्चा की होगी ताकि टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द से जल्द स्पष्टता दी जा सके।"
डीडीपी सदस्य ने बताया कि टीडीपी पहले ही युवाओं, किसानों, महिलाओं को लक्षित करते हुए छ योजनाओं के साथ अपने चुनावी घोषणा पत्र का के पहले भाग की घोषणा पहले ही कर दी है, उन्होंने कहा कि जेएसपी द्वारा दिए गए कुछ सुझावों को भी बाद में शामिल किया गया है और दोनों दलों के नेता अब तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके बाद जल्द ही दोनों पार्टियों की ओर से कम्पलीट घोषणा पत्र चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण द्वारा जारी किया जाएगा।
वहीं टीडीपी के अन्य नेता ने बताया कि टीडीपी-जेएसपी का पूर्ण संयुक्त घोषणापत्र तैयार हो जाने के बाद, दोनों नेता रोड शो और सार्वजनिक बैठकें आयोजित करके इसे लोगों तक ले जाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications