RRR Telugu Row: सीएम जगन मोहन को अदनान सामी ने याद दिलाया तिरंगा तो आंध्र की मंत्री ने सिखाया नया पाठ
RRR Telugu Row: फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के सीएम ने तेलुगु झंडे की तारीफ की थी, जिसपर अदनान सामी ने उन्हें देश को ना बांटने की सलाह दी थी।

RRR Telugu Row: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जिस तरह से फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते वक्त तेलुगु झंडे की तारीफ की थी उसपर अदनान सामने ट्वीट करके उन्हें देश को फिर से ना बांटने की सलाह दी थी। अदनान सामी पर अब आंध्र की मंत्री ने तीखा पलटवार किया है। आंध्र प्रदेश की मंत्री रजनी विदादला ने गायक अदनान सामी पर तीखा हमला किया है। दरअसल अदनान सामी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अलग तेलुगु झंडे की मांग करके देश को मत बांटिए। अदनान सामी ने ट्वीट करके आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था, जिसके बाद रजनी विदादला ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि अपनी मौलिक जड़ों को याद रखना अलगाववाद नहीं है, लिहाजा हमे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
क्या कहा रजनी विदादला ने
रजनी विदादला ने ट्वीट करके लिखा, अपनी खुद की पहचान पर हमे गर्व होना चाहिए, इसे देशभक्ति से नहीं जोड़ना चाहिए। अपनी मौलिक जड़ों का सम्मान करना अलगाववाद को बढ़ावा नहीं देता है। हमे दोनों में भ्रमित नहीं होना चाहिए। ट्विटर पर बहुत ज्यादा सोचने की बजाए आपको भारत को एकजुट करने के बारे में सोचना चाहिए और काम करना चाहिए।
क्या कहा अदनान सामी ने
अदनान सामी ने ट्वीट करके लिखा, तेलुगु झंडा? आपका मतलब भारतीय झंडा है ना? हम पहले भारतीय हैं, लिहाजा आप कृपया अपने को बाकी के देश के लोगों से अलग मत करिए, उन्हें बांटिए नहीं। खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हमएक देश हैं। यह अलगाववादी सोच बहुत ज्यादा नुकसानदायक है, जैसा कि हम पहले ही 1947 में एक बार इसे देख चुके हैं। शुक्रिया जय हिंद।
क्या कहा था तेलुगु के मुख्यमंत्री ने
दरअसल जिस तरह से फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया उसके बाद देशभर में लोग फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी ट्वीट करके बधाई देते हुए कहा तेलुगु झंडा ऊंचाईयां भर रहा है, सभी आंध्र प्रदेश के निवासियों की ओर से मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमे आप पर गर्व है। सीएम के ट्वीट पर जूनियर एनटीआर, रामचरण, राजामौली ने शुक्रिया अदा किया था।












Click it and Unblock the Notifications