आंध्र प्रदेश: शख्स ने बीच सड़क पर काट दिया पत्नी का गला, सिर हाथ में लेकर...

विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी का बीच सड़क पर सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। घटना शहर के सत्यरणायणा पुरम इलाके की बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Andhra Pradesh man beheads ex-wife on road, Throws Skull Into Canal, surrender

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सत्‍यनारायण पुरम इलाके में रविवार को एक शख्स ने बीच रास्ते पर ही पहले अपनी पत्नी का गला काटा और इसके बाद वह पत्नी का सिर लेकर सड़क पर चलने लगा। महिला का धड़ उसने सड़क पर ही छोड़ दिया। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लेकिन वो नहीं रुका और सिर को नजदीकी इलुरु नहरमें फेंक दिया। इसके बाद वह शख्स पास स्थित थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

महिला की हत्या करने वाले शख्स की पहचान प्रदीप कुमार के तौर पर हुई है। वह मृतका की पहचान मणि क्रान्ति(23) के तौर पर हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच घरेलू लड़ाई झगड़े शुरू हो गए। जिसके बाद दोनों का 2018 में तलाक हो गया था। अलगाव का बदला लेने के लिए प्रदीप ने अपनी पूर्व पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी। आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+