आंध्र प्रदेश : आईटी मंत्री का दावा- कार्यकारी राजधानी बनने के बाद विशाखापत्तम 'शक्तिशाली शहर' बन जाएगा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तम को राज्य की कार्यकारी राजधानी बनाने का फैसला किया है इसके साथ ही विशाखापत्तम में सरकारी कार्याल स्थापित किए जाने का ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस फैसले पर विपक्षी पार्टी टीडीपी ने विरोध जताते हुए जगन सरकार की आलोचना की है। जिस पर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए टीडीपी के इससे संबंधित बयान की आलोचना की है।

आईटी मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने टीडीपी नेता नारा लोकेश के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर विशाखापत्तनम में सरकारी कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, तो क्षेत्र में निजी कंपनियां स्थापित नहीं की जाएगी। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब राज्य के आईटी मंत्री ने विपक्षी नेता को जबाब देते हुए कहा विशाखापत्तनम में सभी सरकारी विभाग स्थापित होने के बाद क्षेत्र में और अधिक विकास होगा।
इसके साथ ही आईटी मंत्री ने कहा "विशाखापत्तम के राज्य की कार्यकारी राजधानी बनने के बाद विशाखापत्तनम हैदराबाद जैसा शक्तिशाली शहर बन जाएगा। व्यापक व्यवस्था की गई है ताकि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी दिसंबर से विशाखापत्तनम से प्रशासन कर सकें।"
आईटी मंत्री गुडिवाड़ा ने विपक्षी पार्टी के प्रमुख और नेताओं पर तंज कसते हुए कहा टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे लोकेश और जेएसपी प्रमुख के पवन कल्याण ही क्षेत्र में हो रहे ऐसे विकास से डरे हुए हैं क्योंकि वे राजनीतिक पर्यटक हैं और उत्तरी आंध्र के विकास के बारे में चिंतित नहीं हैं।
आईटी मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने टीडीपी के नेताओं के इसके संबंध में दिए गए बयानों पर कहा चंद्रबाबू नायडू 50 दिन से अधिक समय तक राजामाहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में रहे और जब वो मुख्यमंत्री थे तब भी वो इतने लंबे समय तक राज्य मे शासन के दौरान वह इतनी लंबी अवधि तक राज्य में नहीं रहे। वो राज्य में मेहमान की ही तरह रहते थे।
इसके अलावा आईटी मंत्री ने फिशिंग हार्बर में आग लगने की घटना के बारे में बात करते हुए कहा राज्य सरकार ने बहुत कम समय में पीडतों को मुआवजा दिया, जो राज्य में पहले की अन्य सरकार ने नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications