आंध्र प्रदेश: 55,607 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बांटी गई अप्रगेट प्राथमिक चिकित्‍सा किट

आंध्र प्रदेश की सरकार युवाओं, बच्‍चों की सेहत को लेकर सजग है। युवा आबादी के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत कदम उठाया है। राज्य की जगन मोहन की सरकार ने प्रदेश के 55,607 आंगनवाड़ी केंद्रों पर अपग्रेड प्राथमिक चिकित्‍सा किटें वितरित करवाई है। 485 रुपये इन किटों की कीमत है। जिसका उद्देश्‍य बच्चों को तत्काल प्राथमिक देखभाल प्रदान करना है।

AP

राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों को ये किट बांटी है। इस बार जो प्राथमिक चिकितसा किट बांटी गई है वो पिछली किटों की तुलना में अधिक बड़ी है। इन किटों में सात तरह की मेडिसिन शामिल है। जो खास तौर पर बच्चों को होने वाली छोटी छोटी बीमारियों और चोटों के इलाज के लिए तैयार की गई हैं।

चिकित्सा सेवाओं में इस किट का इजाफा करके प्रदेश सरकार पारिवारिक चिकित्सक की अवधारणा को आंगनबाड़ियों के करीब एकीकृत करने की रणनीति के अनुरूप है।

एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत इस नई आंगनवाड़ी मेडिकल किट में पेरासिटामोल सिरप (60 मिली), फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (100 ग्राम), एब्जॉर्बेंट कॉटन (100 ग्राम), सिप्रोफ्लोक्सासिन ड्रॉप्स (5 मिली), ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (20.5 ग्राम), पोविडोन आयोडीन (500 मिली) और एक रोलर जैसी दवाएं पट्टी मौजूद हैं। इन दवाओं के यूज करने संबंधी एक पुस्तिका भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई है।

महिला विकास और बाल कल्याण विभाग की आयुक्त एम जानकी ने बताया प्रदेश सरकार ने राज्य भर के 55,607 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए प्रत्येक किट के लिए 485.37 रुपये, कुल 2,69,89,770 रुपये आवंटित किए हैं। आयुक्‍त एम जानकी ने बताया इस अपग्रेड चिकित्‍सा किट की आपूर्ति आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा अवसंरचना विकास निगम द्वारा की गई थी।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+