जगन मोहन सरकार ने किसानों को दी राहत, पीएम फसल योजना को लागू करने का किया फैसला

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने राज्य में पीएम फसल बीमा योजना को लागू करने का फैसला किया है।

विजयवाड़ा, 07 जुलाई : आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने राज्य में पीएम फसल बीमा योजना को लागू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान झेल रहे किसानों को सहायता देने के लिए वाईएसआर मुक्त फसल बीमा योजना लागू कर रही है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी

राज्य सरकार ने सैद्धांतिक रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का हिस्सा बनने का निर्णय लिया है। केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की। कहा कि किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के पीएमएफबीवाई में शामिल हो जाएगा।

केंद्रीय कृषि सचिव आहूजा, पीएमएफबीवाई के सीईओ और संयुक्त सचिव रितेश चौहान, सहायक आयुक्त (कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय) के सुनील और नोडल अधिकारी अजय करण के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ कृषि और किसान कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले दिन में, प्रतिनिधिमंडल ने गन्नवरम में एकीकृत कॉल सेंटर, वानुकुरु में रायथू भरोसा केंद्रम (आरबीके) और कांकीपाडु में एकीकृत कृषि प्रयोगशाला का दौरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+