आंध्र प्रदेश सरकार मुंह के कैंसर की रोकधाम के लिए उठाया बड़ा कदम
मुंह के कैंसर को शुरुआती चरण में ही पहचानने के लिए आंध्र प्रदेश की सरकार सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीन लगा रही है। इस मशीन से मुंह के कैंसर की जल्दी पहचान की जा सकती है।

मुंह के भीतर होने वाले कैंसर की पहचान करने में आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने पांच वेलस्कोप डिवाइस खरीदी है। पहली बार सरकार ने इस तरह की मेडिकल डिवाइस को सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदा है। वेलस्कोप डिवाइस ब्लू लाइट के माध्यम से एक निश्चित वेवलेंथ के जरिए मुंह के भीतर दिक्कत को पहचानने का काम करता है। बिना इस डिवाइस का इस्तेमाल किए अगर साधारण आंखों से देखें तो मुंह की बीमारी को पहचान पाना आसान संभव नहीं होता है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में मेडिकल टीम को इस तरह की डिवाइस पर ट्रेनिंग के लिए तैयार किया है।
किंग जॉर्ज हॉस्पिटल विशाखापट्टनम, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल विजयवाड़ा, गवर्नमेंड डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कापड़ा में पहले ही इस डिवाइस को लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने दो और डिवाइस को श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले में लगाने का फैसला लिया है। जिस तरह से यहां मुंह का कैंसर लोगों में बढ़ रहा है उसे देखते हुए इन डिवाइस को लगाए जाने का फैसला लिया गया है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मुंह का कैंसर काफी बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग तीन से चार और वेलस्कोप डिवाइस को खरीदने की योजना बना रहा है। इन्हें चित्तूर, कर्नूल में लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications