Andhra Pradesh: शिक्षा क्षेत्र में आंध्र प्रदेश सरकार की योजनाओं को संयुक्त राष्ट्र ने सराहा
AP Government: संयुक्त राष्ट्र ने आंध्र प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में जगन मोहन सरकार की लाई गई योजनाओं की तारीफ की है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी जगन मोहन सरकार की सराहना की।

महिलाओं को सशक्त बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार की सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार सदस्य वी शकीन कुमार ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन के तहत शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए अंतर्राष्ट्रीय विपणन सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है जो कि सराहनीय है।
शाकिन ने बुधवार को विशेष मुख्य सचिव (नगर प्रशासन एवं शहरी विकास) वाई श्री लक्ष्मी से मुलाकात की और शी ट्रेड्स के माध्यम से एमईपीएमए (मिशन फॉर एलिमिनेशन ऑफ पॉवर्टी इन म्यूनिसिपल एरियाज) के तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की मदद कैसे की जाए, इस पर चर्चा की।
नाडु-नेडु योजना की तारीफ
उन्होंने आगे नाडु-नेडु के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देने और नवरत्नालु के तहत विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। एमईपीएमए निदेशक वी विजयलक्ष्मी ने एमईपीएमए महिलाओं को प्रदान की जा रही विपणन सुविधाओं के बारे में बताया।
इससे पहले जर्मनी में ब्रांडेनबर्ग की पूर्व सांसद ने भी की थी तारीफ
इससे पहले 27 फरवरी को जर्मनी में ब्रांडेनबर्ग की पूर्व सांसद और एटलैंड्सबग की पूर्व मेयर डॉ. गुजुला रवींद्र ने भी आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास को सराहनीय बताया था। उन्होंने कहा था कि सरकार सरकारी स्कूलों में दिन प्रतिदिन सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश अब हर क्षेत्र में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा था कि जिस गांव में उनका जन्म हुआ है, उसके साथ ही वह संयुक्त आंध्र प्रदेश में समाज सेवा, शिक्षा और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications