आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गवर्नरपेट में पटाखे की दुकान में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गवर्नरपेट में पटाखे की दुकान में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Andhra Pradesh Vijayawada Fire: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से फिर से एक आग लगने की घटना सामने आई है। विजयवाड़ा के गवर्नरपेट इलाके में एक पटाखे की दुकान में आग लग गई है। मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौजूद है। आग पर काबू पाया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों को देख, लगता है कि आग भीषण थी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग क्यों और कैसे लगी, फिलहाल इसकी जानकारी भी सामने नहीं है। ना ही ये पता चल पाया है कि इससे कितना नुकसान हुआ है।

इससे पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार सुबह पटाखों की एक दुकान में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना गांधी नगर इलाके के जिमखाना मैदान में हुई थी। पुलिस के मुताबिक यह घटना एक वैन से पटाखे उतारने के दौरान हुई। घटना स्थल का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दुकानों को जलते हुए देखा जा सकता है।
विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त कांति राणा ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा था कि सभी दुकानों को सुरक्षा अनुमति दी गई थी। हालांकि यह शक है पटाखे देशी थे, असल कारण का पता लगाया जा रहा है।"
मृतकों की पहचान विजयवाड़ा के रहने वासे कासी और सांबा का रहने वाले पिदुगुराल्ला के तौर पर हुई है। आग लगने के वक्त ये दोनों स्टॉल पर सो रहे थे। इलाके की 19 दुकानों में से तीन जलकर खाक हो गईं। राणा ने कहा, "सभी एहतियाती उपाय जैसे दमकल कर्मियों को तैनात करना और सभी दुकानों की आग बुझाई गई थी। जैसे ही आग लगी, दमकलकर्मी हरकत में आ गए और आग पर काबू पा लिया।"












Click it and Unblock the Notifications