मोदी सरकार पर चंद्रबाबू नायडू का निशाना, कहा- मैं 29 बार दिल्ली गया, फिर भी न्याय नहीं किया गया...

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के साथ इसलिए आए जिससे आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ न्याय हो सके। राज्य के लोगों के लिए मैं 29 बार दिल्ली गया, वहां मैंने कई बार सबसे मुलाकात भी की। हमारी मांग यही थी कि आंध्र प्रदेश के साथ न्याय किया जाए, लेकिन मोदी सरकार के आखिरी बजट में भी आंध्र प्रदेश के साथ न्याय नहीं किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं तेलुगु लोगों के लिए किसी भी बलिदान के लिए तैयार हूं।

मोदी सरकार से खफा नायडू बोले-मैं किसी भी बलिदान को तैयार हूं

आम बजट 2018 में आंध्र प्रदेश की अनदेखी को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू केंद्र की मोदी सरकार से नाराज हैं। गुंटूर में रैली को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं आंध्र प्रदेश के 5 करोड़ लोगों की ओर से केंद्र सरकार से राज्य के साथ न्याय करने की मांग करता हूं। दूसरे राज्यों को कितना दिया गया और हमें कितना मिला, इस मुद्दे पर मैं डिबेट के लिए तैयार हूं।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मांग करता रहा हूं कि वो आंध्र प्रदेश के साथ न्याय करें। हम बीजेपी के साथ इसलिए आए ताकि आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ न्याय हो सके। मैं 29 बार दिल्ली गया और सबसे कई बार मुलाकात की, फिर भी न्याय नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस बार के में भी आंध्र प्रदेश के साथ न्याय नहीं किया गया। मैं तेलुगु लोगों के लिए किसी भी तरह का बलिदान देने के लिए तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+