आंध्र प्रदेश: सामाजिक साधिकार बस यात्रा में सीएम जगन की जमकर हुई तारीफ
आंध्र प्रदेश में वर्तमान समय में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की सरकार है। 2024 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल में राज्य के विकास और कार्यो का ब्यौरा जनता के सामने पेश करना शुरू कर दिया है।

बता दें वाईएसआरसी की सामाजिक साधिकार बस यात्रा 10वें दिन में प्रवेश कर गई । पालनाडु जिले के विनुकोंडा में, वाईएसआरसी के क्षेत्रीय समन्वयक वी विजयसाई रेड्डी, मंत्री ऑडिमुलापु सुरेश, मेरुगु नागार्जुन, विदाडाला रजनी, सांसद लावु श्री कृष्णदेवराय और अन्य ने बस यात्रा में सहभागिता की।
इस बस यात्रा के तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गई और इन बैठकों में पार्टी नेताओं ने सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश जनता तक पहुंचाया।
राज्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सलाहकार और अभिनेता मोहम्मद अली ने पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अन्य एसटी और अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाने के लिए जो मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रयासर किए उसकी सराहना की।
वहीं
स्वास्थ्य मंत्री रजनी ने कहा मुख्यमंत्री जगन का ये दृढ़ विश्वास है कि सामाजिक सशक्तिकरण तभी हासिल किया जा सकता है जब हम आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर प्रगति करेंगे।
समाज कल्याण मंत्री नागार्जुन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सीएम जगन दृढ़ता से दलितों के अधिकारों की वकालत करते हैं, यही वजह है कि विजयवाड़ा में 125 फुट ऊंची बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अतीत में कई बार दलितों का अपमान किया था।












Click it and Unblock the Notifications