बीजेपी के खिलाफ 'महागठबंधन' की कवायद तेज, चंद्रबाबू नायडू करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के खिलाफ महागठबंन तैयार करने की कवायद तेज होती दिखाई दे रही है। आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू विपक्षी दलों को लेकर एक ऐसा गठबंधन तैयार करने की कोशिश में हैं जो आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती दे सके। गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंच रहे हैं जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस मसले पर मुलाकात करेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की एक सप्ताह में ये दिल्ली की दूसरी यात्रा होगी। अविभाजित आंध्र प्रदेश के समय में एन टी रामा राव ने 1980 की शुरूआत में कांग्रेस को हराने के एकमात्र उद्देश्य से टीडीपी का गठन किया था। वे इसमें सफल भी रहे और पहली बार गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में 1983 में उन्होंने शपथ ग्रहण किया। वहीं, अब तेलंगाना में गठबंधन के लिए नायडू के नेतृत्व में टीडीपी कांग्रेस से गठबंधन पर बात कर रही है।
टीडीपी तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर वार्ता कर रही है। टीडीपी कांग्रेस के संपर्क में है और इसी कड़ी में बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications