मोदी सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठेंगे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक वजहों के चलते आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया

नई दिल्ली। देश में आजकल 'उपवास सियासत' चल रही है। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू भी उपवास रखने जा रहे हैं। 20 अप्रैल को सीएम चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ एक दिन के उपवास पर बैठेंगे।आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर टीडीपी ने एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ लिया था और पीएम मोदी पर उनकी सरकार के भीतर फूट डालने का आरोप लगाया था।

'आंध्र प्रदेश की जनता की भलाई के लिए वो आखिरी हद तक लड़ते रहेंगे'

'आंध्र प्रदेश की जनता की भलाई के लिए वो आखिरी हद तक लड़ते रहेंगे'

एनडीए गठबंधन से बाहर होते वक्त चंद्र बाबू नायडू ने कहा था कि आंध्र प्रदेश की जनता की भलाई के लिए वो आखिरी हद तक लड़ते रहेंगे। वही जब भाजपा के तमाम नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से 12 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखा था, उसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। नायडू ने कहा कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है कि देश के प्रधानमंत्री ने भूख हड़ताल की हो। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक वजहों से प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया।

राजनीतिक वजहों के चलते आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया

राजनीतिक वजहों के चलते आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक वजहों के चलते आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया और प्रधानमंत्री भूख हड़ताल पर बैठे, उसके बाद ये लोग अन्य राज्यों को भी उकसा रहे हैं। ऐसी हरकते करके इन लोगों को सिर्फ हार मिलेगी।

 केजरीवाल से मिले थे नायडू

केजरीवाल से मिले थे नायडू

देश में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिशें तेज हो गई हैं थोड़े दिनो पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंध्र भवन में तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+